Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 11:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदी मां, ग्रामीणों ने महिला को बचाया, बच्चे लापता
    बिहार

    तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदी मां, ग्रामीणों ने महिला को बचाया, बच्चे लापता

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गया : एक महिला अपने 3 बच्चों के साथ तालाब में कूद गई। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने डूब रही महिला को बचा लिया। लेकिन उसके तीनों बच्चे लापता हैं। मामला जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के डोमिया गांव का है। गांव की रहने वाली रेखा देवी अपने दो बेटे और एक बेटी जो गोद में थी उसे लेकर गांव के ही तालाब में कूद गई। ग्रामीणों ने बताया, तालाब काफी गहरा है। बच्चों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, तीन बच्चों में से बेटे की उम्र 7 महीना, बड़ी बेटी की उम्र 8 साल और छोटी बेटी की उम्र 5 साल है। महिला को गांव के पास सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल बेहोश है।

    घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। गोताखोर तालाब में बच्चों की तलाश में जुटे हैं। लेकिन जैसे-जैसे शाम ढल रही है वैसे-वैसे लोगों की उम्मदी टूट रही है। इधर, गुरुआ थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया, पुलिस व प्रशासन गोताखोर की मदद से बच्चों की तलाश में जुटी है। फिलहाल किसी भी बच्चे की कोई जानकारी नहीं मिली है। तालाब के पास मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि- रेखा अपने तीन बच्चों के साथ तालाब की ओर चली जा रही थी। उस समय यही लगा कि वह बच्चों को नहाने या फिर कपड़े धोने के लिए जा रही है। लेकिन वह जैसे तालाब के पास पहुंची और अपनी सबसे बड़ी बेटी को तालाब में फेंका और फिर दो बच्चों को दोनों हाथ में लेकर और कमर के पास रखते हुए तालाब में कूद गई।

    ग्रामीणों ने बताया, रेखा देवी का पति संजय शर्मा दूसरे राज्य में काम करता है। उसकी पत्नी रेखा सास-ससुर के साथ रहती है। रेखा और सास-ससुर के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। दोनों के बीच हर छोटी-छोटी बात पर कहासुनी और मारपीट होती थी। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चली गई। महिला के छलांग लगाते ही लोगों ने शोर मचाया तो कुछ लोग तालाब में कूदे और बच्चों को महिला को बचाने में जुट गए। महिला को लोगों ने थोड़े से ही प्रयास में निकाल लिया। लेकिन बच्चों को नहीं बचाया जा सका।

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या, घर से 150 मीटर की दूरी पर हुआ मर्डर
    Next Article फूड प्वायजनिंग से कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 28 बच्चियां बीमार, दो की हालत गंभीर

    Related Posts

    बिहार

    शिक्षा विभाग ने शिकायतों के समाधान के लिए जारी किए दो टोल-फ्री नंबर

    July 8, 2025
    बिहार

    गोपाल खेमका ह’त्याकांड : अवैध हथियार सप्लायर राजा मुठभेड़ में मा’रा गया

    July 8, 2025
    बिहार

    गोपाल खेमका ह’त्याकांड : शूटर उमेश यादव और मास्टरमाइंड अशोक साव गिरफ्तार

    July 8, 2025
    Latest Posts

    शिक्षा विभाग ने शिकायतों के समाधान के लिए जारी किए दो टोल-फ्री नंबर

    July 8, 2025

    बच्चा चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, 1.80 लाख में बेच रहे थे मासूम को

    July 8, 2025

    9 जुलाई को सड़कों पर उतरेंगे 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन, किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

    July 8, 2025

    अब Aadhaar Card बनवाने या अपडेट कराने के लिए चाहिए ये Documents, जानिए पूरी लिस्ट

    July 8, 2025

    झारखंड में शराब दुकानों की निगरानी अब होमगार्ड के हवाले

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.