Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 7:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»जून में ही संक्रमित हो चुके हैं तीन लाख से अधिक लोग
    देश

    जून में ही संक्रमित हो चुके हैं तीन लाख से अधिक लोग

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । देश में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पाँच लाख नौ हजार के करीब पहुँच चुकी है जिनमें तीन लाख 18 हजार से अधिक लोग जून में ही इसकी चपेट में आये हैं।

    कोविड-19 के संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अप्रैल में जहाँ इसके 33,406 नये मामले आये थे, वहीं मई में 1,55,492 और जून में 3,18,418 नये मामले सामने आये। अप्रैल में कोविड-19 संक्रमित 1,109 लोगों की जान गई थी। मई में 4,247 और जून में 10,291 लोगों को इस वायरस के कारण अपनी जान गँवानी पड़ी है।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आँकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 5,08,953 पर पहुँच गई है। इनमें आखिरी छह दिन में करीब 99 हजार मामले आये हैं। अब तक 15,685 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। मृत्यु दर 01 अप्रैल के 2.32 प्रतिशत से बढ़कर आज सुबह तक 3.08 प्रतिशत पर पहुँच चुकी है।

    आँकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल में हर दिन औसतन 1,114 लोग कोविड-19 की चपेट में आये और 37 लोगों की मौत हुई। मई में रोजाना 137 लोगों की मौत हुई और 5,116 लोग संक्रमित हुये। जून में मरने वालों का औसत बढ़कर 396 प्रतिदिन पर और नये संक्रमितों का औसत 12,247 प्रति दिन पर पहुँच गया है।

    देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 19 मई को एक लाख पर पहुँची थी। एक से दो लाख होने में 14 दिन का समय लगा और 03 जून को संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार निकल गई। दस दिन बाद यानी 13 जून को यह आँकड़ा तीन लाख पर पहुँच गया। अगले आठ दिन में 21 जून तक संक्रमितों की संख्या चार लाख से ऊपर हो गई। चार लाख से पाँच लाख तक पहुँचने में मात्र छह दिन का समय लगा है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना संक्रमण के गंभीर मामलों में हो सकता है ‘डेक्सामेथैसन’ का इस्तेमाल
    Next Article बिहार : भागलपुर में कारबाइन के साथ शिक्षक गिरफ्तार

    Related Posts

    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    देश

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.