Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Aug, 2025 ♦ 11:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, येलो अलर्ट जारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मॉनसून
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मॉनसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार, 17 अगस्त 2025 के लिए पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में आज गरज, तेज हवाओं, बारिश और वज्रपात की संभावना है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।

    बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया

    IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सोमवार तक एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है। वर्तमान में यह सिस्टम ओडिशा, उत्तर आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आसपास सक्रिय है। मॉनसून ट्रफ जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, बैतूल, छत्तीसगढ़ से होते हुए विशाखापत्तनम तक फैला हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में झारखंड सहित पड़ोसी राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है।

    दो दिनों बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव

    मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद झारखंड में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से होगा। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

    Jharkhand Weather Report Monsoon becomes active again in Jharkhand Today's Weather Weather Report yellow alert issued आज का मौसम झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून झारखंड वेदर रिपोर्ट येलो अलर्ट जारी वेदर रिपोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के भाई की 3 करोड़ की संपत्ति अटैच
    Next Article कठुआ में बादल फटने से तबाही: 4 की मौ’त, 6 घायल, राहत कार्य जारी

    Related Posts

    झारखंड

    SSP ने चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को किया निलंबित

    August 17, 2025
    झारखंड

    शराब घोटाले में ACB कल दाखिल करेगी चार्जशीट

    August 17, 2025
    झारखंड

    देर रात सड़कों पर कावेरी रेस्टुरेंट के कर्मियों की गुंडागर्दी, ग्राहक को बेल्ट और बेस बॉल बैट से मारपीट, पुलिस से उलझे

    August 17, 2025
    Latest Posts

    WhatsApp स्क्रीन मिररिंग फ्रॉड : नई साइबर ठगी से सावधान, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

    August 17, 2025

    हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत अब जमालपुर तक, समय में हुआ बदलाव

    August 17, 2025

    मेयर के बेटे शिशिर की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक, BJP दफ्तर पहुंचकर शुरू की चुनावी तैयारियां

    August 17, 2025

    SSP ने चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को किया निलंबित

    August 17, 2025

    कीवी का छिलका : सेहत का खजाना, फेंकने की बजाय खाएं!

    August 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.