Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 5:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मोदी हमारे गठबंधन के साथियों को ED और आयकर से परेशान कर रहे हैं- छतरपुर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे
    झारखंड

    मोदी हमारे गठबंधन के साथियों को ED और आयकर से परेशान कर रहे हैं- छतरपुर में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू/छतरपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज छतरपुर पलामू में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में झारखंड को मदद देने की बजाय, मोदी सरकार ने राज्य की स्थिरता को खतरे में डालने की लगातार कोशिश की. खरगे ने आरोप लगाया, “मोदी ने तोड़फोड़ की राजनीति की, उन्होंने बार-बार सरकार गिराने की कोशिश की, जिससे झारखंड के वोटरों का अपमान हुआ. आप सभी से मेरी अपील है कि इस बार हमें प्रचंड बहुमत दें, ताकि भाजपा इस तरह की राजनीति न कर सके.”

    खरगे ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान मोदी सरकार विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए ED और आयकर विभाग का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने कहा, “मोदी शायद भूल गए हैं कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसके सामने अंग्रेजों को भी झुकना पड़ा था. हम किसी से डरने वाले नहीं हैं.” कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “मोदी कहते हैं, ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं’, और योगी कहते हैं, ‘बटेंगे तो कटेंगे’. पहले ये तय करें कि कौन सा नारा सही है. हम इस देश की एकता को बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं, जबकि ये लोग इसे तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.”

    खरगे ने भाजपा के नेताओं द्वारा कांग्रेस और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ की जा रही निंदा की आलोचना की और कहा, “शाही परिवार और राहुल गांधी को ‘शहजादा’ बोलने वाले लोग पहले अपनी भाषा सुधरें. हम किसी के द्वारा की जा रही निंदा से नहीं डरते, हम अपनी विचारधारा से लोगों के बीच जाएंगे.”

    गठबंधन की सरकार का वादा

    मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी विश्वास जताया कि झारखंड में कांग्रेस और उनके गठबंधन के साथी 100% जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कहा, “हमारा गठबंधन सरकार बनाएगा और देशभर में कांग्रेस की सरकार होगी. महाराष्ट्र में भी हम अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे.”

    झारखंड की जनता के लिए कांग्रेस का संकल्प

    खरगे ने कांग्रेस के संकल्प के बारे में बताते हुए कहा, “हमारा गठबंधन झारखंड के जन, जल, जंगल, जमीन और जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा करेगा. हम SC, ST, OBC वर्गों के हितों की सुरक्षा करेंगे और आदिवासी भाई-बहनों की संस्कृति व सभ्यता को संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

    खरगे ने कांग्रेस के चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा

    • युवाओं के लिए रोजगार और उच्च शिक्षा की व्यवस्था.
    • किसानों के लिए MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी.
    • महिलाओं के लिए ₹2500 प्रति माह का सम्मान राशि.
    • जन-जन के लिए पूर्ण खाद्य सुरक्षा की गारंटी.

    उन्होंने कहा कि ये सभी वादे कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरे किए जाएंगे और झारखंड के हर वर्ग के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी काम करेगी. आखिर में, खरगे ने कहा कि “हमारा गठबंधन झारखंड के लोगों के लिए समर्पित है और हम सुनिश्चित करेंगे कि यहां की जनता का कल्याण हो. यह चुनाव झारखंड की तकदीर बदलने का मौका है. हम जीतकर यहां एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो हर नागरिक की आवाज़ बने.”

     

    ED MSP OBC SC ST आदिवासी आयकर विभाग उच्च शिक्षा कांग्रेस कांग्रेस पार्टी खाद्य सुरक्षा गठबंधन चुनावी सभा जन-जल-जंगल-ज़मीन झारखंड झारखंड का कल्याण डराना-धमकाना नरेंद्र मोदी पलामू प्रधानमंत्री भाजपा मल्लिकार्जुन खरगे महिला सुरक्षा योगी आदित्यनाथ राहुल गांधी रोजगार शहजादा शाही परिवार सम्मान राशि सरकार गिराना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनहीं रहे रिटायर्ड विंग कमांडर एमबी ओझा, पाक के 93 हजार सैनिकों के सरेंडर के थे प्रत्यक्ष गवाह
    Next Article मतदान कर उंगली पर स्याही दिखाएं, और इस अस्पताल पर पाएं मुफ्त आंख जांच

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.