Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 10:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मोदी सरकार ने आधी आबादी की उम्मीदों को हताशा में बदलाः रागनी
    झारखंड

    मोदी सरकार ने आधी आबादी की उम्मीदों को हताशा में बदलाः रागनी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागनी नायक ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस भवन में सोमवार को आयोजित कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है. मोदी सरकार ने आधी आबादी की उम्मीद को हताशा में बदल दिया है. केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी. वहीं लोगों के खाते में 15 लाख रुपए भी आ जाएंगे.   बुलेट ट्रेन मिलने लगेगी, 40 रुपया का पेट्रोल और डीजल हो जायेगा. हर साल 2 करोड़ नौकरी मिलेगी, रुपया और डॉलर समान हो जायेगा. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.

    वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    रागनी ने मोदी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मोदी जो कहते हैं, कभी पूरा नहीं करते. उन्होंने कहा कि मोदी रीत सदा चली आयी, जो कह जाएं वह कभी ना निभाई. महिला सम्मान, सशक्तिकरण, सुरक्षा के लिए कांग्रेस ने लड़ाईयां लड़ी हैं. उसका इस मामले में शानदार इतिहास रहा है. 1931 में कांग्रेस अधिवेशन के समय ही महात्मा गांधी और नेहरूजी ने महिलाओं को भी समान अधिकार की वकालत की थी.

    कांग्रेस की सरकार में 73वां-74वां संशोधन

    1992 में कांग्रेस की सरकार में 73वां और 74वां संशोधन हुआ. इसके जरिये महिला आरक्षण को क्रियान्वित करके दिखाया. उसका परिणाम आज यह है कि देश भर के निकायों में महिला आरक्षित 33 प्रतिशत सीटों पर तो महिलाएं आ ही रही हैं, अब इनकी संख्या 40 प्रतिशत तक हो गयी है.

    मोदी सरकार सत्ता से होगी बाहर

    रागनी ने कहा कि अगले साल चुनाव में मोदी सरकार सत्ता से बाहर होगी. इंडिया गठबंधन बिना शर्त के महिला आरक्षण को लागू करेगा. अगले 10 साल के भीतर 50 फीसदी से अधिक महिलाएं सदन में दिखेंगी. प्रेस कांफ्रेस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा और एम तौसीफ भी उपस्थित थे.

     

     

    Attack Betrayal central government Congress Congress Bhavan Desperation Half Population Hope Modi government National Spokesperson Ragni ranchi Revenge Women's Reservation आधी आबादी उम्मीद कांग्रेस कांग्रेस भवन केंद्र सरकार बदला महिला आरक्षण मोदी सरकार रागनी रांची राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वासघात हताशा हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी ने यूनिटेक की 125 करोड़ की संपत्ति अटैच की
    Next Article थाने से 100 मीटर की दूरी पर डकैतों ने लूट लिए 16 लाख के जेवरात

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.