Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 5:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा»मोदी सरकार देश की संपत्ति को अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों को सौंपने की कोशिश कर रही है: राहुल गांधी
    गोड्डा

    मोदी सरकार देश की संपत्ति को अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों को सौंपने की कोशिश कर रही है: राहुल गांधी

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डा: झारखंड के महगामा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दीपिका पांडेय सिंह के समर्थन में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर कड़े हमले किए और देश के संविधान की रक्षा, जातीय जनगणना और आरक्षण के मुद्दे पर बड़ी घोषणाएं कीं. राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत भारतीय संविधान की किताब को दिखाकर की और कहा, “इंडिया अलायंस संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है, जबकि बीजेपी और आरएसएस इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि संविधान भारत के महापुरुषों की सोच का प्रतीक है और यह भारत के लोगों की आत्मा है. राहुल गांधी ने कहा कि, “यह संविधान ही गरीबों को अधिकार देता है- जैसे वोट का अधिकार, पानी का अधिकार, और जंगल का अधिकार. बीजेपी और आरएसएस इस संविधान को कूड़ेदान में फेंकना चाहते हैं, लेकिन हम इस संविधान की रक्षा करेंगे.” उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी ने संविधान की किताब पढ़ी होती, तो वे “नफरत फैलाने और एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाने” जैसी बात नहीं करते.

    इसके बाद, राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अरबपतियों के कठपुतली हैं. “मोदी जी अरबपतियों के लिए काम करते हैं. वह गरीबों से 16 लाख करोड़ रुपये छीनकर उन अरबपतियों को माफ कर देते हैं,” राहुल गांधी ने कहा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश की संपत्ति को अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों को सौंपने की कोशिश कर रही है. राहुल गांधी ने जातीय जनगणना और आरक्षण के मुद्दे पर भी महत्वपूर्ण बातें साझा की. उन्होंने कहा, “जातीय जनगणना से यह साफ होगा कि किस वर्ग के लोग कहां हैं और देश की संपत्ति में उनका हिस्सा कितना है.” इसके साथ ही उन्होंने यह घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा में जातीय जनगणना के लिए कानून लाएगी और 50 प्रतिशत आरक्षण की दीवार को तोड़ेगी. झारखंड में, कांग्रेस ने एससी (दलितों) के लिए आरक्षण को 26 से 28 प्रतिशत, एसटी (आदिवासियों) के लिए 10 से 12 प्रतिशत और पिछड़े वर्ग के लिए 14 से 27 प्रतिशत करने का वादा किया. राहुल गांधी ने मीडिया को “गोदी मीडिया” करार देते हुए कहा, “इन मीडिया चैनलों में अंबानी और अडानी के नामों के अलावा कभी भी एक दलित या पिछड़े वर्ग के व्यक्ति का नाम नहीं आता. जातीय जनगणना के बाद मीडिया का स्वरूप बदलेगा, और न्यूज चैनल्स में अब दलित और पिछड़े वर्ग के लोग भी होंगे.”

     

    16 लाख करोड़ रुपये 50 प्रतिशत आरक्षण SC/ST आरक्षण अडानी अंबानी आदिवासी आरएसएस आरक्षण आरक्षण नीति इंडिया अलायंस कांग्रेस कांग्रेस घोषणाएं गरीब गोदी मीडिया चुनावी राजनीति चुनावी वादे जनहित जातीय जनगणना झारखंड झारखंड चुनाव दलित दीपिका पांडेय सिंह नरेंद्र मोदी पिछड़ा वर्ग पिछड़े वर्ग बीजेपी भारत भ्रष्टाचार महगामा रैली राहुल गांधी राहुल गांधी भाषण लोकसभा कानून संविधान संविधान की रक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर दी श्रद्धांजलि
    Next Article दिल्ली का सराय काले खां ISBT चौक हुआ ‘बिरसा मुंडा चौक’, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, छोटे बेटे बसंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025
    झारखंड

    राहुल गांधी और खड़गे रांची से नेमरा रवाना, दिशोम गुरु की अंत्येष्टि में होंगे शामिल

    August 5, 2025
    जमशेदपुर

    सोनारी में महिला से सोने की चेन की छिनतई, CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश जारी…

    August 5, 2025
    Latest Posts

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, छोटे बेटे बसंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025

    ‘डॉग बाबू’ के बाद अब ‘टॉमी’ के नाम निवास प्रमाण पत्र की अर्जी

    August 5, 2025

    शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, क्या बोले डॉक्टर… जानें

    August 5, 2025

    हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के तलाक की अफवाहें तेज, इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें डिलीट

    August 5, 2025

    राहुल गांधी और खड़गे रांची से नेमरा रवाना, दिशोम गुरु की अंत्येष्टि में होंगे शामिल

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.