Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 4:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर : रामनवमी जुलूस पर उपद्रवियों ने किया पथराव, मूकदर्शक बन देखते रहा प्रशासन
    झारखंड

    जमशेदपुर : रामनवमी जुलूस पर उपद्रवियों ने किया पथराव, मूकदर्शक बन देखते रहा प्रशासन

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर/रांची। जमशेदपुर में पिछले कुछ दिनों से प्रशासन और अखाड़ा समितियों के बीच चल रहा विवाद थम गया, लेकिन शुक्रवार को जुगसलाई में उपद्रवियों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। रामनवमी जुलूस पर पथराव के बाद दोनों समुदाय में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है। पथराव के समय प्रशासन मूक दर्शक बन देखते रही। लेकिन, उपद्रवियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वो अपने मकसद में कामयाब हो गए। इसकी शुरुआत डीजे और टेलर के साथ रामनवमी का विसर्जन जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद हुई है।

    इसके बाद शुक्रवार की शाम जुगसलाई में लोगों ने जुलूस पर प्रतिबंध का विरोध करते हुए सबसे पहले बाटा चौक में हनुमान चालीसा का पाठ किया। उसके बाद रेलवे ब्रिज को जाम कर दिया। इसके बाद उपद्रवियों ने मेन रोड पर टायर जलाकर उसे जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही जमशेदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर वापस भेजा। इधर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल से वापस लौटे। उधर कुछ देर बाद ही जुगसलाई ग्वाला बस्ती के आसपास पथराव शुरू हो गया। इसके बाद मौके पर सिटी एसपी जमशेदपुर और एसडीएम मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला है।

    अखाड़ा विसर्जन के दरमियान जमशेदपुर के डीवीसी क्षेत्र में बिजली ना होना इस बवाल के पीछे का एक अहम कारण माना जा रहा है। उपद्रवियों ने इसका फायदा उठाकर ही पथराव किया। इसमें एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस पूरी घटना क्रम में सिटी एसपी जमशेदपुर विजय शंकर ने बताया कि दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालाकिं जिला प्रशासन के पहुंचने के बाद स्थिति काबू में है।

    इस पूरे मामले में प्रतुल शाहदेव ( प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, झारखंड ) ने कहा कि जमशेदपुर में प्रशासन ने बहुसंख्यक समाज की भावना को आहत किया है। संवेदनशील जगहों पर पुलिस की सही बंदोबस्ती नहीं होने के कारण जुलूस पर पथराव हुआ और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा है। वहीं, श्री शाहदेव ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ यह कह कर बच नहीं सकते कि प्रशासन ने हिंदू भावनाओं को आघात पहुंचाया है। जब सरकार मान रही है कि अधिकारी बहुसंख्यक समाज विरोधी हैं तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं? सिर्फ बयान देने से नहीं होगा मंत्री जी, कड़ी कार्रवाई करें।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व बीडीओ प्रदीप कुमार महतो की वेतन वृद्धि पर रोक, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना
    Next Article गिरिडीह के पूर्व वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता गिरफ्तार, तड़ीपार होने के बाद घर में फरमा रहा था आराम

    Related Posts

    झारखंड

    रांची-पुरुलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौ’त, एक घायल…

    August 13, 2025
    जामताड़ा

    दिवंगत विधायक विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी पहुंचीं नेमरा, सीएम से मिल व्यक्त की संवेदना

    August 13, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, बोले- जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो

    August 13, 2025
    Latest Posts

    रांची-पुरुलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौ’त, एक घायल…

    August 13, 2025

    दिवंगत विधायक विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी पहुंचीं नेमरा, सीएम से मिल व्यक्त की संवेदना

    August 13, 2025

    सीएम हेमंत पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, बोले- जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो

    August 13, 2025

    जमशेदपुर के मानव घोष 15 अगस्त को लाल किले पर करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व…

    August 13, 2025

    साहिल ह’त्या कांड : जेल जाने से पूर्व असलम ने दिया बयान, कहा – रांची पुलिस CBI से जांच करा लें

    August 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.