Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 4:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»स्टेशन मास्टर से छिनतई करने वाला नाबालिग पिस्टल के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
    क्राइम

    स्टेशन मास्टर से छिनतई करने वाला नाबालिग पिस्टल के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 26, 2026Updated:May 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा पुलिस ने 4 मई को स्टेशन मास्टर से हुई छिनतई मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल एक नाबालिग अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, बाइक, मोबाइल और लूट का सामान बरामद किया गया है। मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 4 मई को जामताड़ा थाना क्षेत्र के ठोकीपाड़ा कब्रिस्तान के पास काश्तीआंड हॉल्ट के स्टेशन मास्टर मोहम्मद इरफान अंसारी से अपराधी ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने इसे देनदार से लेते हुए जांच शुरू की और मामले के खुलासे के लिए एक एसआईटी टीम बनाई गई थी।

    गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

    जांच के दौरान एसआईटी को सूचना मिली कि इस कांड में शामिल अपराधी शहरडाल गांव में किसी नई वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कुछ अपराधी भाग निकले, लेकिन एक नाबालिग अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, दो स्मार्टफोन, एक अपाचे बाइक और लूटे गए सामान बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान कई वारदातों से जुड़े हो सकते हैं और इसकी जांच की जा रही है।

    पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है आरोपी

    एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग अपराधी पहले भी कई गंभीर घटनाओं में शामिल रहा है। वह मिहिजाम गोलीकांड समेत कई लूट और छिनतई की घटनाओं में सक्रिय रहा है। वह पहले जेल भी जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था। बाहर आते ही वह फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इसी गिरोह ने कुछ दिन पहले चितरंजन नॉर्थ इलाके में एक महिला से मोबाइल, पर्स और चेन छीनने की वारदात को भी अंजाम दिया था।

    एसआईटी टीम की कार्रवाई से मिली सफलता

    इस पूरे ऑपरेशन में मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा, पुलिस अवर निरीक्षक गुलशन कुमार सिंह, अलित सागर केरकेट्टा, सहायक अवर निरीक्षक सूजन कुमार रवानी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब गिरोह के बाकी फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

    Also Read : घूसखोर ASI चढ़ा ACB के हत्थे, केस डायरी कमजोर करने के एवज में ले रहा था रिश्वत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघूसखोर ASI चढ़ा ACB के हत्थे, केस डायरी कमजोर करने के एवज में ले रहा था रिश्वत
    Next Article झारखंड विधानसभा की महिला कर्मी की मौ’त, जयराम महतो ने उठाए सवाल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड विधानसभा की महिला कर्मी की मौ’त, जयराम महतो ने उठाए सवाल

    May 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    घूसखोर ASI चढ़ा ACB के हत्थे, केस डायरी कमजोर करने के एवज में ले रहा था रिश्वत

    May 26, 2026
    गढ़वा

    पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाली गढ़वा डीसी की कमान, बोले- विकास और सुशासन पहली प्राथमिकता

    May 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा की महिला कर्मी की मौ’त, जयराम महतो ने उठाए सवाल

    May 26, 2026

    स्टेशन मास्टर से छिनतई करने वाला नाबालिग पिस्टल के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    May 26, 2026

    घूसखोर ASI चढ़ा ACB के हत्थे, केस डायरी कमजोर करने के एवज में ले रहा था रिश्वत

    May 26, 2026

    पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाली गढ़वा डीसी की कमान, बोले- विकास और सुशासन पहली प्राथमिकता

    May 26, 2026

    सेंट एंथोनी स्कूल का समर कैंप बना बच्चों के हुनर का मंच, 8 दिवसीय विशेष कक्षाओं का उत्साहपूर्ण समापन

    May 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.