Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 3:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के सभी जिलों में स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाये : मंत्री चमरा लिंडा
    झारखंड

    झारखंड के सभी जिलों में स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाये : मंत्री चमरा लिंडा

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत राज्य के सभी जिलों में स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाये। इसके लिए वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाये। इस योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन किया जाये। साथ ही नये एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का संचालन जल्द प्रारंभ कराया जाये। मौका था मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, आश्रम विद्यालय, अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय तथा पिछड़ी जाति आवासीय विद्यालय समेत सारे आवासीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक का।

    मौके पर मंत्री चमरा लिंडा ने गुजरे सालों में बांटे गये स्वरोजगार ऋण से संबंधित कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में इसमें तेज गति से लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजना से लाभान्वित लाभुकों की सफलता की कहानी से प्रेरणा लेते हुए अन्य जरूरतमंदों को भी इस योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही जिला द्वारा वितरित ऋण के विरुद्ध ससमय ऋण का वितरण किया जा रहा है या नहीं, इससे संबंधित प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर समर्पित करने का निर्देश दिया।

    मंत्री ने सभी जिला कल्याण पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ऋण वितरण और ऋण वसूली से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। लिंडा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो लाभुक व्यवसाय करने के लिए बड़े वाहन ले रहे हों उन्हें ही वाहन ऋण उपलब्ध कराया जाए। क्योंकि, अक्सर ऐसा देखा जा रहा है कि बड़ी संख्या में वाहन ऋण योजना के लाभुक बड़े वाहन ले रहे हैं, जो व्यवसाय से संबंधित नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति पर रोक लगाते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि जो वाहन व्यवसाय से संबंधित हों, वही वाहन उपलब्ध कराया जाय। यदि इससे संबंधित संकल्प में संशोधन की आवश्यकता हो तो जल्द संशोधन की प्रक्रिया पूर्ण करें।

    Also Read : झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव इस रोज… जानें पूरा शेड्यूल

    Self-employment should be promoted in all the districts of Jharkhand: Minister Chamra Linda झारखंड झारखंड के सभी जिलों में स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाये : मंत्री चमरा लिंडा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्दियों में Skin को रखना है चमकदार, तो अपनायें ये आसान Tips
    Next Article BCCL का क्लर्क घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    सफाई तो होकर रहेगी 4.0 : RMC के प्रशासक ने कई इलाकों का किया औचक निरीक्षण

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    उपराष्ट्रपति के सचिव बने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित खरे, झारखंड से है गहरा नाता

    September 14, 2025
    कोडरमा

    जेवर साफ करने के बहाने महिला से लाखों की ठगी, ठग फरार

    September 14, 2025
    Latest Posts

    दुर्गापूजा 2025 : पटना में 1,400 पूजा समितियों को मिलेगा लाइसेंस, सुरक्षा पर विशेष ध्यान

    September 14, 2025

    सफाई तो होकर रहेगी 4.0 : RMC के प्रशासक ने कई इलाकों का किया औचक निरीक्षण

    September 14, 2025

    उपराष्ट्रपति के सचिव बने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित खरे, झारखंड से है गहरा नाता

    September 14, 2025

    जेवर साफ करने के बहाने महिला से लाखों की ठगी, ठग फरार

    September 14, 2025

    बेखौफ बदमाशों का तांडव : युवक को दिनदहाड़े किया गो’लियों से छलनी

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.