Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»MID DAY MEAL 100 करोड़ घोटाला करने वाला संजय तिवारी पर अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज
    झारखंड

    MID DAY MEAL 100 करोड़ घोटाला करने वाला संजय तिवारी पर अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में मिड डे मील की 100 करोड़ के घोटाले मामले में आरोपी संजय तिवारी के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संजय तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए ईडी ने रांची पुलिस को पत्र लिखा था। इसके बाद रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली। अरगोड़ा थाने की सब इंस्पेक्टर बेबी इस को केस का आईओ बनाया गया है। आरोपी संजय तिवारी द्वारा कई वाहनों में फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लगाए गए थे। उन्ही नंबरों के जरिए एनएचएआई के फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया जाता था।

    ईडी ने छापेमारी कर फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहन और एनएचएआई का फर्जी पहचान पत्र जब्त किया था। ईडी को पता चला था कि संजय तिवारी मनी लाउंड्रिंग के लिए फर्जी पहचान पत्र और फर्जी रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करता था। साल 2017 में भानू कंस्ट्रक्शन के संचालक संजय तिवारी ने फर्जी तरीके से मिड डे मील ऑथोरिटी के पैसे अपने खाते में जमा करवाये थे। इसके बाद इन पैसों को अन्य कई खातों में ट्रांसफर किया था। इस मामले में सीबीआई ने भी जांच किया था। सीबीआई की चार्जशीट के आधार पर ईडी ने मनी लाउंडिंग की जांच शुरू की थी। 

    छह साल पहले का मामला
    दरअसल, ईडी की जांच में पता चला कि रांची स्थित हटिया के एसबीआई शाखा से झारखंड मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के खाते से भानु कंस्ट्रक्शन को 101.01 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इसका खुलासा तब हुआ जब 19 सितंबर 2017 को राज्य निकाय ने बैकों को निर्देश दिया कि जिलों में मध्याह्न भोजन की राशि जारी की जाए। जांच में ये बात भी सामने आयी कि 16 अगस्त 2017 को भी भानु कंस्ट्रक्शन के संचालक संजय तिवारी ने अपनी कंपनी में काम करने वाले राजू वर्मा के खाते में 8 करोड़ 27 लाख ट्रांसफर कर लिये हैं। राजू वर्मा ने इन पैसों को अलग-अलग बैंक खातों में डाला। इस पैसे से राजू ने अपने सारे शौक पूरे किये। संजय तिवारी की पत्नी और राजू वर्मा कई कंपनियों में पार्टनर्स भी थे।

    vidh

    इडी ने संजय तिवारी के खिलाफ सबूत इक्कठा एफआईआर दर्ज करने के लिए आग्रह किया था। इडी को पता चला कि आरोपी संजय तिवारी ने मिड डे मील घोटाले से पहले भी कई घोटालों व कांडों को अंजाम दिया है। संजय के पास पांच एसयूवी गाड़ियां हैं। ईडी ने संजय तिवारी को मनी लांड्रिंग मामले में 23 नवंबर 2011 को गिरफ्तार किया था। उसी दौरान उसके घर से ईडी ने उसकी पांच गाड़ियों को जब्त किया था। बड़ी इात तो ये है कि सब गाड़ियों में फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर हैं। ईडी की जांच से पता चला है कि एनएचआई का फर्जी प्रमाण पत्र दिखाकर भी उसने कई जालसाजी की है। 

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसम्मेद शिखर विवाद : CM बोले- जैन-आदिवासियों को लड़ाने की साजिश; मरांग बुरु हमारा था, हमारा रहेगा
    Next Article सिमडेगा : पीएलएफआई ने रेलवे कार्य को किया बाधित, देर रात जेसीबी समेत अन्य गाड़ियों में की आगजनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.