Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 9:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मौसम विभाग ने 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया, जानें किन-किन राज्यों में होगी बारिश
    झारखंड

    मौसम विभाग ने 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया, जानें किन-किन राज्यों में होगी बारिश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2023Updated:September 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग दिल्ली ने अगले 24 घंटे में 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में ओड़िशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की, मध्यम और भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका वाले स्थानों के लिए अलर्ट जारी किया है।

    यहां होगी बारिश

    मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार, पूर्वोत्तर, सिक्किम, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान और हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, झारखंड, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी और मध्य भारत सहित कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक मॉनसून की स्थित बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक,तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, गुजरात,गोवा,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हुई।

    मानसून फिर सक्रिय

    भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि मानसून फिर सक्रिय हो रहा है। इस समय दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश तट पर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और आसपास के हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में पश्चिमी दिशा में बढ़ने की उम्मीद है।

    चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बना

    एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। एक ट्रफलाइन उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से लेकर छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। पंजाब और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा रहा है।

    जानें कब कहां होगी बारिश

    ओडिशा में 6 से 8 सितंबर तक।
    झारखंड में 7 से 8 सितंबर तक।
    बिहार में 8 से 9 सितंबर तक।
    अंडमान व निकोबार में 7 और 10 सितंबर तक।
    केरल व माहे में 7 से 10 सितंबर।
    आंध्रप्रदेश में 7 से 10 सितंबर।
    तेलंगाना में 7 से 10 सितंबर।
    तमिलनाडु में 7 से 10 सितंबर।
    पुडुचेरी में 7 से 10 सितंबर।
    कर्नाटक में 7 से 10 सितंबर।
    मध्य प्रदेश में 7 से 10 सितंबर तक।
    असम और मेघालय में 8 से 10 सितंबर।
    नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 7 से 10 सितंबर।
    उत्तर प्रदेश और राजस्थान के इलाकों में 7 से 10 सितंबर।

    22 राज्यों में बारिश अलर्ट Bihar Indian Meteorological Department jharkhand Rain Alert Rain Alert in 22 States Weather Alert Weather Alert India Weather Latest Update News Weather Update News झारखंड बारिश अलर्ट बिहार भारतीय मौसम विभाग मौसम अपडेट न्यूज मौसम अलर्ट मौसम अलर्ट भारत मौसम लेटेस्ट अपडेट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडुमरी उपचुनाव का रिजल्ट कल, सुबह 7 बजे से काउंटिंग शुरू होगी
    Next Article रात में परिजनों से की फोन पर बात, सुबह फंदे से झूलता मिला समीर का शव, हत्या की आशंका

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    देश

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.