Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jun, 2025 ♦ 1:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में मास्क हुआ अनिवार्य, सरकार ने जारी किए निर्देश…
    झारखंड

    झारखंड में मास्क हुआ अनिवार्य, सरकार ने जारी किए निर्देश…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड: झारखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य सरकार ने बढ़ते संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। भारत में कोविड-19 के JN.1 वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद झारखंड में भी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से सभी जिलों के उपायुक्त (DC) और सिविल सर्जन (CS) को विशेष निर्देश जारी किये गये हैं। राज्य भर के अस्पतालों में अब ILI (इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी) और SARI (गंभीर सांस से जुड़ी बीमारियों) की रिपोर्टिंग प्रतिदिन की जाएगी।

    इसके साथ ही सभी पॉजिटिव केसों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जायेगा ताकि नए वेरिएंट की पहचान समय पर की जा सके। इन सैंपलों की संख्या की जानकारी राज्य निगरानी इकाई के साथ साझा की जाएगी। अस्पताल परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

    अलर्ट पर रहेंगे ये अधिकारी और संस्थान—

    •सभी जिलों के उपायुक्त,
    •सरकारी अस्पतालों के निदेशक,
    •सिविल सर्जन,
    •निजी अस्पतालों के MD, MS और प्रशासक।

    अब तक संक्रमण की स्थिति—

    •राज्य में 5 लोग संक्रमित पाये गये हैं सभी रांची जिले के हैं।
    •जमशेदपुर की एक संदिग्ध महिला की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
    •सोमवार को रांची में 13 लोगों की जांच हुई जिनमें एक में लक्षण पाये गये हैं।
    •रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 5 संदिग्धों की जांच की गई लेकिन कोई संक्रमण नहीं पाया गया।

    रिम्स का जेनेटिक एंड जीनोमिक्स विभाग पूरी तरह तैयार है लेकिन अभी तक कोई संक्रमित सैंपल नहीं पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि भविष्य में मिले सैंपलों की जीनोम जांच अवश्य करायी जाये।

    Also read: आयुष्मान योजना के इलाज से मना करने पर परिजनों ने मैनेजर और कर्मचारी को पीटा…

    Also read: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 60 नहीं उससे पहले ही होगा रिटायरमेंट…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“आयुष्मान योजना से नहीं होगा इलाज…” सुनते ही भड़के परिजन, फिर अस्पताल में जो हुआ… जानें
    Next Article CSP संचालक से पिस्तौल की नोक पर 82 हजार की लूटी

    Related Posts

    गोड्डा

    गोड्डा में झारखंड आंदोलनकारी को मा’री गो’ली

    June 5, 2025
    झारखंड

    पलामू में भयंकर सड़क हादसा, बाप-बेटी की दर्दनाक मौ’त

    June 5, 2025
    झारखंड

    मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल माह की राशि लाभुकों को कर दी ट्रांसफर

    June 5, 2025
    Latest Posts

    रानीतालाब में फा’यरिंग केस में बड़ी कामयाबी, STF ने दो आरोपी को किए अरेस्ट

    June 5, 2025

    तेज DJ साउंड के बीच 14 वर्षीय लड़की की मौ’त, मचा हंगामा

    June 5, 2025

    गोड्डा में झारखंड आंदोलनकारी को मा’री गो’ली

    June 5, 2025

    लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के कई ठिकानों पर SVU की छापेमारी

    June 5, 2025

    पलामू में भयंकर सड़क हादसा, बाप-बेटी की दर्दनाक मौ’त

    June 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.