Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 7:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, पति और ससुराल वाले फरार
    क्राइम

    विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, पति और ससुराल वाले फरार

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 20, 2025Updated:June 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विवाहिता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र के पूर्वी बलगो गांव में बीती देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय गुलेशा खातून के रूप में हुई है, जिसकी शादी तीन वर्ष पूर्व एनाउल अंसारी से हुई थी। दंपती का छह माह का एक बेटा भी है।

    मायके पक्ष ने दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वाले बुलेट बाइक की मांग को लेकर गुलेशा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के पिता शकूर अंसारी ने बताया कि उनकी बेटी कुछ समय से अपने मायके चिरुडीह में रह रही थी। गुरुवार को उसका पति एनाउल अंसारी उसे मायके से ससुराल लेकर गया था, जहां देर रात उसकी हत्या कर दी गई।

    विवाहिता

    घटना के बाद पति समेत ससुराल के सभी सदस्य फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने जब घटना की जानकारी दी तो मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां गुलेशा का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    घटना की सूचना मिलने पर भरकट्टा ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ओपी प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के पिता की ओर से दहेज हत्या का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

    Also Read : जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

    Also Read : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पर संकट, 28 जून को होगा बड़ा प्रदर्शन

    Also Read : बिहार में हटाए जाएंगे सभी DCLR, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    Also Read : चार दुकानों में लगी भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान

    Also Read : कम हो रहे कोरोना के मामले, 7 हजार से घटकर 5608 पर पहुंचे सक्रिय केस

    Bharkatta OP Birni Block crime against women Crime news death of married woman domestic violence Dowry Death Enaul Ansari Giridih Gulesha Khatoon in-laws absconding jharkhand police investigation postmortem Purvi Balgo suspicious circumstances अपराध समाचार एनाउल अंसारी गिरिडीह गुलेशा खातून घरेलू हिंसा झारखंड दहेज हत्या पुलिस जांच पूर्वी बलगो बिरनी प्रखंड भरकट्टा ओपी महिला अपराध विवाहिता की मौत शव पोस्टमॉर्टम संदिग्ध परिस्थितियां ससुराल पक्ष फरार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर उंटारी को मिलेगा 100 बेड का अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर
    Next Article खुद को बाबा साहेब से बड़ा दिखाना चाहते हैं लालू : PM मोदी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025
    जमशेदपुर

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025
    Latest Posts

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2025

    आपका जाना सिर्फ एक विदाई नहीं, एक युग का अंत है: सीता सोरेन

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.