Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लव जिहाद : जमील अख्तर ओडिशा से बोकारो भगा लाया विवाहिता को, पहले भी तीन हिंदू लड़कियों से कर चुका है शादी
    झारखंड

    लव जिहाद : जमील अख्तर ओडिशा से बोकारो भगा लाया विवाहिता को, पहले भी तीन हिंदू लड़कियों से कर चुका है शादी

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2025Updated:August 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहांचल कोऑपरेटिव कॉलोनी में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। उड़ीसा के भुवनेश्वर से करीब छह महीने पूर्व लापता हुई एक शादीशुदा युवती को पुलिस ने एक मकान से बरामद किया है। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक जमील अख्तर पहले भी तीन हिंदू लड़कियों से शादी कर चुका है और यह उसकी चौथी शादी है।

    कॉल ट्रेस से मिला सुराग

    लड़की के पिता ज्योति रंजन नाथ राय ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी की शादी पहले ही हो चुकी है, लेकिन उसका अभी तलाक नहीं हुआ है। करीब छह महीने पहले वह अचानक लापता हो गई थी। उन्होंने भुवनेश्वर थाने में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ औपचारिकता निभाई।

    बाद में कॉल ट्रेसिंग के जरिए जब वह बोकारो पहुंचे और लोहांचल कोऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 161 के मकान मालिक शशि भूषण से पूछताछ की, तो शुरुआत में उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया और झूठ बोला कि वहां कोई नहीं रह रहा है। लेकिन स्थानीय लोगों और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद, युवती और युवक को मकान से बरामद कर सेक्टर-12 थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    हिंदू नाम से लिया था किराए पर मकान

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी युवक ने मकान किराए पर लेते समय हिंदू नाम के फर्जी दस्तावेज दिए थे। जब इस बात का खुलासा हुआ तो कॉलोनी में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से लव जिहाद का मामला है और प्रशासन को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

    मकान मालिक पर दुर्व्यवहार का आरोप

    घटना के दौरान मकान मालिक शशि भूषण ने आम लोगों और मीडिया के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसकी निंदा की जा रही है। लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस मकान मालिक की भूमिका की भी जांच करे।

    पुलिस कर रही है जांच

    फिलहाल सेक्टर-12 थाना पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : श्रावणी मेले में रेलवे की इनकम में हुआ इजाफा, 20 दिनों में 8.82 करोड़ से अधिक की हुई कमाई

    accused of having three marriages already bokaro news Married woman missing from Bhubaneswar found in Bokaro आरोपी पर पहले से तीन शादियों का आरोप बोकारो न्यूज भुवनेश्वर से लापता विवाहिता बोकारो में मिली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसावन में बेलपत्र की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बस से भारी मात्रा में पत्ते जब्त
    Next Article GST नोटिस से घबराए जमशेदपुर के छोटे व्यापारी, पान और फल विक्रेताओं तक को मिली चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.