New Delhi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक श्री शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने-अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शोक संदेश साझा करते हुए शिबू सोरेन के योगदान को याद किया।
नरेंद्र मोदी का शोक संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, “श्री शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में अपनी पहचान बनाई। वे विशेष रूप से जनजातीय समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित थे। उनके निधन से मुझे दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ॐ शांति।”
Shri Shibu Soren Ji was a grassroots leader who rose through the ranks of public life with unwavering dedication to the people. He was particularly passionate about empowering tribal communities, the poor and downtrodden. Pained by his passing away. My thoughts are with his…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2025
अमित शाह का शोक संदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत दुखद है। झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया। अपने सहज व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से वे जन-जन से जुड़े। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल सोरेन परिवार और उनके प्रशंसकों व समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति।”
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया। अपने सहज व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से वे जन-जन से जुड़े। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान…
— Amit Shah (@AmitShah) August 4, 2025
राजनाथ सिंह का शोक संदेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, श्री शिबू सोरेन जी झारखंड के उन क़द्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों विशेषरूप से जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे हमेशा ज़मीन और जनता से जुड़े रहे। मेरा भी उनसे लंबा परिचय रहा। उनके निधन से मुझे बहुत दुःख हुआ है। उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनायें। ॐ शांति!”
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, श्री शिबू सोरेन जी झारखंड के उन क़द्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों विशेषरूप से जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे हमेशा ज़मीन और जनता से जुड़े रहे।…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 4, 2025
शिबू सोरेन, जिन्हें ‘दिशोम गुरु’ के नाम से भी जाना जाता है, का सोमवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से झारखंड और देश की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है।