Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Oct, 2025 ♦ 8:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्य को ‘खेल शक्ति ‘ बनाने की दिशा में उठाए जा रहे हैं कई कदम: हेमंत
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य को ‘खेल शक्ति ‘ बनाने की दिशा में उठाए जा रहे हैं कई कदम: हेमंत

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारे राज्य की बच्चियां खेलों की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। वे अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम दुनिया में रोशन कर रही हैं। हमें अपने खिलाड़ियों पर नाज है। यह बात मुख्यमंत्री ने सोमवार को शिष्टाचार मुलाकात करने आयीं राज्य की महिला हॉकी खिलाड़ियों से बातचीत के क्रम में कही।

    हॉकी की इन प्रतिभावान बच्चियों का चयन अमेरिका में आयोजित होने वाले तीन सप्ताह के खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए हुआ है। मुख्यमंत्री ने इन पांच हॉकी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि खेलों की दुनिया में झारखंड एक शक्ति के रूप में उभरे और देश- दुनिया में एक अलग पहचान बनाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस सिलसिले में कई योजनाएं शुरू की गई है। प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान और उनके हुनर को निखारने के लिए विशेष पहल की जा रही है। खिलाड़ियों के उत्तम कोटि के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। विशेषकर हॉकी और फुटबॉल जैसे खेलों में ग्रामीण इलाकों से निकलने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले। उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने का मौका मिले। इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों की जो भी जरूरतें होंगी, उसे पूरा किया जाएगा।

    भागीदारी को लेकर उत्साहित हैं बच्चियां

    मुख्यमंत्री ने बच्चियों से कहा कि वे जब अमेरिका से वापस आएंगी वे उनसे मिलेंगे और उनके अनुभवों को जानेंगे, ताकि आने वाले दिनों में उन्हें इस तरह के और भी मौके मिले इसके लिए प्रयास किया जा सके। इन बच्चियों ने भी मुख्यमंत्री से कहा कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर लिए काफी उत्साहित हैं।

    इन महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन

    खूंटी जिले की पुण्डी सरू और जूही कुमारी, सिमडेगा जिले की हेनरिटा टोप्पो और पूर्णिमा नेती तथा गुमला जिले की प्रियंका कुमारी का चयन अमेरिका के मिडिलबरी कॉलेज में 24 जून से 13 जुलाई तक आयोजित होने वाले खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए हुआ है।

    इस आधार पर हुआ है चयन

    ईस्ट इंडिया वीमेंस हॉकी एंड लीडरशिप कैंप के दूसरे संस्करण -2020 में आयोजित हॉकी प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष पांच महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया है। उल्लेखनीय है कि एनजीओ शक्ति वाहिनी के साथ साझीदारी में यूएस कांसुलेट, झारखंड हॉकी फेडरेशन दक्षिण पूर्व रेलवे झारखंड पुलिस और ब्यूरो ऑफ एजुकेशनल एंड कल्चरल अफेयर्स के सहयोग से वर्ष 2018 में ईस्ट इंडिया हॉकी प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के हॉकी खिलाड़ियों ने CM सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की, अमेरिका में खेल और सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम में होंगे सभी शामिल
    Next Article हजारीबाग : हार्डकोर नक्सली अनिल भुइयां ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    झारखंड

    छठ महापर्व पर मौसम का असर : खरना के दिन झारखंड में बादल और हल्की बारिश की संभावना

    October 26, 2025
    झारखंड

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025
    Latest Posts

    छठ महापर्व पर मौसम का असर : खरना के दिन झारखंड में बादल और हल्की बारिश की संभावना

    October 26, 2025

    छठ महापर्व का दूसरा दिन : खरना पूजा के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

    October 26, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 26 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 26, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.