Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 1:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरकार के खिलाफ साजिश: डीएसपी समेत कई अधिकारी कर रहे दिल्ली में कैम्प, तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है टीम
    झारखंड

    सरकार के खिलाफ साजिश: डीएसपी समेत कई अधिकारी कर रहे दिल्ली में कैम्प, तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है टीम

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: हेमंत सरकार को गिराने की साजिश कांड की जांच तेज हो गई है. पुलिस अब तकनीकों साक्ष्यों के आधार इस केस की गुत्थी सुलझाने में लग गई है. जांच की दिशा को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए पुलिस एक दर्जन संदिग्ध लोगों के सीडीआर खंगाल रही है.

    जुटाए जा रहे तकनीकी सबूत

    दिल्ली के होटल विवांता में झारखंड के तीन विधायकों इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला और अमित यादव की मौजूदगी, उनकी महाराष्ट्र के नेताओं चंद्रशेखर राव बावनकुले, चरण सिंह के साथ सीसीटीवी फुटेज में बैठक का विज़ुअल्स आने के बाद पुलिस अधिक से अधिक तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है. मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों अभिषेक कुमार दुबे, अमित सिंह और निवारण कुमार महतो के साथ साथ संदेह में आये सारे लोगों की दिल्ली में मौजूदगी दिखाने के लिए उनके कॉल डंप निकाले जाएंगे. कॉल डंप से यह स्थापित करने की कोशिश की जाएगी कि सभी की मौजूदगी एक साथ थी.

    मुंबई जाकर छह लोगों के बयान लेगी पुलिस

    मामले में रांची पुलिस महाराष्ट्र के छह लोगों के बयान लेगी. जल्द ही रांची पुलिस की एक टीम वहां जाएगी. महाराष्ट्र में दोनों नेताओं के अलावे एनएसजी के पूर्व असिस्टेंट कमांडर जयकुमार बेलखेड़े, भाजपा नेता मोहित भारतीय, अविनाश ठक्कर, अनिल जाधव से मुम्बई जाकर पूछताछ करेगी.

    स्पेशल ब्रांच ने दिल्ली से रांची तक की रेकी

    झारखंड में सरकार गिराने की साजिश को लेकर स्पेशल ब्रांच ने दिल्ली से रांची तक लगातार रेकी की थी. 15 जुलाई को विधायकों के साथ तीनों आरोपियों के दिल्ली जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम दिल्ली भी गयी थी. वहीं, रांची के ली लेक होटल में भी मुंबई भाजपा के नेताओं और कारोबारियों के आने की सूचना पर स्पेशल ब्रांच ने ही कार्रवाई की थी. स्पेशल ब्रांच ने होटल में पहले ही छापेमारी की थी. तब मौके से अभिषेक कुमार दुबे को पकड़ा गया था, जबकि बाकी लोग फरार हो गए थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में अडानी पावर प्लांट के गेट के सामने मजदूर बैठे धरने पर, आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत
    Next Article धनबाद में डायन का आरोप लगाकर महिला से मारपीट, मैला पिलाने की भी कोशिश

    Related Posts

    झारखंड

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    नाली में मिली युवक की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2025
    Latest Posts

    इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 13 वर्षीय किशोरी रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025

    CM नीतीश कुमार ने किया राजेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

    June 18, 2025

    जवान लड़के को पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट, पुरानी रंजिश की आशंका

    June 18, 2025

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.