Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आदमी एक और दो राज्यों में राशन नहीं मिलेगा, रडार पर 2.05 लाख डुप्लीकेट कार्डधारी
    जोहार ब्रेकिंग

    आदमी एक और दो राज्यों में राशन नहीं मिलेगा, रडार पर 2.05 लाख डुप्लीकेट कार्डधारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2023Updated:October 18, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : कई परिवार ऐसे हैं जो रह रहे हैं झारखंड में, लेकिन दूसरे राज्य का भी राशन कार्ड बनवा लिया है और वहां से भी राशन का उठाव कर रहे हैं. ऐसे परिवारों के खिलाफ झारखंड सरकार सख्त रूख अपनाने वाली है. दरअसल, विभाग को यह सूचना मिली है कि राज्य में ऐसे भी लोग हैं, जिनका नाम झारखंड के अलावा दूसरे राज्य के राशन कार्ड में जुड़ा हुआ है और दो राज्यों से राशन ले रहे हैं. खाद्यापूर्ति विभाग की ओर से राज्य में 2,05189 वैसे कार्ड चिन्हित किये गये हैं, जो डूप्लीकेट हैं. इन्हें हटाने की कार्रवाई चल रही है. अब तक 74324 राशन कार्ड कैंसिल भी कर दिये गये हैं. सिर्फ राजधानी रांची में वर्तमान में 17,930 लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाने की तैयारी है. ऐसे लोगों पर अब खाद्य आपूर्ति विभाग की विशेष नजर है.

    3621 के नाम डिलीट

    राजधानी में 21 सितंबर 2023 से लेकर 13 अक्टूबर 2023 के बीच दो राज्य में राशन कार्ड बनाने वाले 21551 लोग चिह्नित हुए हैं. इनमें से 3621 लोगों का नाम राशन कार्ड से डिलीट भी कर दिया गया है. बाकी बचे लोगों का नाम भी राशन कार्ड से हटाया जाएगा.

    अयोग्य कार्डधारी को चेतावनी

    अयोग्य कार्डधारी के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत अयोग्य कार्डधारकों से कहा गया है कि कि स्वेच्छा से कार्ड सरेंडर करें. ऐसा नहीं करने पर जांच में अपात्र पाए जाते हैं तो जब से राशन का उठाव कर रहे हैं उसकी राशि बाजार दर से ब्याज सहित ली जाएगी. साथ ही कानूनी कार्रवाई भी होगी.

    नए लोगों का जोड़ा जाएगा नाम

    दो राज्यों में राशन कार्ड बनाकर अनाज का उठाव करने वाले लोगों का नाम हटाने से उन लोगों का नाम जोड़ा जा सकेगा जो वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं. दरअसल वर्तमान में गुलाबी और पीला कार्ड यानी अंत्योदय कार्ड की वैकेंसी खत्म हो गई है. राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाला हरा राशन कार्ड बनाया जा रहा है. ऐसे में दो राज्यों से अनाज का उठाव करने वालों का नाम हटा दिए जाने के बाद नए लोगों का कार्ड बनाया जा सकेगा.

    Duplicate Ration Card Duplicate Ration Card Holder on Radar jharkhand latest update news Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News Ration Card जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट अपडेट न्यूज डुप्लीकेट राशन कार्ड रडार पर डुप्लीकेट राशन कार्डधारी रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज राशन कार्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleXLRI में समर इंटर्नशिप को पहुंची 139 कंपनियां, इंटर्नशिप में प्रतिमाह 3.5 लाख पर लॉक हुए विद्यार्थी
    Next Article पूजा समिति ने जरूरतमंदों के बीच बांटे नये कपड़े

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.