Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»महज चंद मिनटों में ही चमका देती है ट्रेनों को…
    झारखंड

    महज चंद मिनटों में ही चमका देती है ट्रेनों को…

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोचिंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : झारखंड के इस जिले में ट्रेन के बोगियों की धुलाई अब ऑटोमेटिक तरीके से की जा रही है. 2.25 करोड़ की लागत से कोचिंग डिपो में ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट का निर्माण किया गया है. जिससे समय और पानी की बचत तो हो ही रही है साथ ही बोगियों के वाशिंग में खर्च भी कम हो रहा है.

    कोचिंग डिपो के अधिकारी अभय मेहता ने बताया कि 12 फरवरी से वाशिंग प्लांट से कार्य लिया जा रहा है. इसके इस्तेमाल से समय और पानी दोनों की बचत हो रही है. हमारे यहां 22 कोच का एक रैक होता है. मैनुअल तरीके से कोच की धुलाई में पानी भी अधिक लगता था और समय भी काफी लगता था. इन दोनों की बचत इस वाशिंग प्लांट के कारण हो रही है.

    पहले एक रैक की सफाई में करीब साढ़े तीन घंटे लग जाते थे जबकि ऑटोमेटिक कोच प्लांट में एक रैक की धुलाई में ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट लगते हैं. एक कोच की धुलाई में करीब 150 लीटर पानी की खपत होती थी. जबकि ऑटोमेटिक वाशिंग प्लांट से 300 लीटर पानी में पूरे रैक की 22 कोच की धुलाई हो जाती है. यही नहीं इसमें 80 फीसदी पानी को फिर से रिसाइकल कर इस्तेमाल किया जाता है. महज 20 फीसदी पानी ही बर्बाद होता है.

    कोचिंग

    कोचिंग डिपो में पानी की ज्यादातर खपत वाशिंग में ही होती है. पानी को बचाने के उद्देश्य से ही यह प्लांट लगाया गया है. इससे काफी मात्रा में पानी की बचत हम कर सकते हैं. अगर अनुमान लगाये तो ऑटोमेटिक मशीन से हर साल करीब 1.28 करोड़ लीटर पानी की बचत होगी.

    मैनुअल वाशिंग में एक रैक को चार से पांच लोग मिलकर साफ करते हैं. लेकिन ऑटोमेटिक वाशिंग प्लांट में दो या फिर एक स्टाफ से भी काम हो जाता है. यह प्लांट पूरी तरह से ऑटोमेटिक है. इस प्लांट के अंदर आते ही मशीनें काम करनी शुरू कर देती हैं. इस मशीन में सेंसर लगा हुआ है जो इंजन के पार हो जाने के बाद सिर्फ बोगियों की ही वाशिंग करती है और अंत में जब इंजन आता है तो उसके पहले ही मशीन स्वतः बंद हो जाती है. यह मशीन पूरी तरह से सेंसर पर आधारित है. इंजन और बोगियों के पहिये से यह मशीन उसके अंतर को भांपती है. धनबाद में रेल मंडल का पहला ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट है इसे इंस्टॉल करने में करीब एक महीने का समय लगा है.

    ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट में ट्रैक के दोनों तरफ पोल की तरह कई स्प्रिंकलर लगे हुए हैं. उनसे हाई प्रेशर व लो प्रेशर में पानी के साथ आरओ वॉटर, वैगन क्लीनर केमिकल आदि फव्वारे के रूप में निकलकर कोच पर पड़ता है. ट्रैक के दोनों तरफ 4-4 यानी कुल 8 बड़े ब्रश हैं, जो कोच की रगड़कर साफ सफाई करते हैं. धुलाई के बाद कोच को तेजी से सूखाने की भी व्यवस्था है.

    Also Read : स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर में BJP नेता के बेटे समेत तीन की गई जान

    Also Read : जब बिहार में मोदी सरकार बनेगी, तब हम असली होली मनाएंगे : चिराग पासवान

    Also Read : सफेद स्कॉर्पियो में घूम रहे दो शातिर गुंडों को पुलिस ने दबोचा, हथियार जब्त

    Also Read : अमन साहू के पिता ने बॉडी लाने से किया इंकार, कहा-पुलिस को जो करना था कर लिया अब बॉडी भी पहुंचा दें

    12 फरवरी 12th February 2.25 crore 2.25 करोड़ Abhay Mehta automatic automatic coach washing plant coaches coaching depot coaching depot officer construction cost district jharkhand manual washing operation rack savings time train washing washing plant water अभय मेहता ऑटोमेटिक ऑटोमेटिक कोच वॉशिंग प्लांट कार्य कोचिंग डिपो कोचिंग डिपो अधिकारी खर्च जिले झारखंड ट्रेन धुलाई निर्माण पानी बचत बोगियों मैनुअल धुलाई रैंक वाशिंग प्लांट समय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपति ने पत्नी को उतारा मौ’त के घाट…वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
    Next Article पारसनाथ पर्वत पर अतिक्रमण के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने किया प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    August 10, 2026

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.