Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राहुल दुबे गैंग को बड़ा झटका, गिद्दी चेकपोस्ट पर फायरिंग करने वाला गुर्गा गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल दुबे गैंग को बड़ा झटका, गिद्दी चेकपोस्ट पर फायरिंग करने वाला गुर्गा गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 6, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग के गिद्दी सी बूम चेकपोस्ट पर कुछ दिन पहले हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया देशी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

    चेकपोस्ट पर पहुंचकर चलाई थी गोली

    हजारीबाग सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि 2 जून को गिद्दी थाना क्षेत्र के गिद्दी सी चेकपोस्ट पर बुलेट बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की थी। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। फायरिंग की इस घटना से आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया।

    एसपी के निर्देश पर बनी एसआईटी

    घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग एसपी अमन कुमार के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन किया गया। टीम को जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना तंत्र की मदद ली। इसी क्रम में राहुल दुबे गिरोह से जुड़े मो. वारिस पर पुलिस का शक गया।

    घर से हिरासत में लेकर की पूछताछ

    पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के पुंदोल (चंदोल) गांव निवासी 22 वर्षीय मो. वारिस को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, मो. वारिस ने कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर चेकपोस्ट पर दहशत फैलाने के मकसद से पहुंचा था और वहीं फायरिंग की थी।

    निशानदेही पर बरामद हुआ हथियार

    पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया। बरामद सामानों में 7.62 एमएम का एक देशी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां शामिल हैं। बरामद हथियार की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसका इस्तेमाल अन्य मामलों में भी हुआ है या नहीं।

    दो और आरोपी अब भी फरार

    जांच में यह भी सामने आया है कि फायरिंग की घटना में मो. वारिस अकेला नहीं था। उसके साथ दो अन्य अपराधी भी शामिल थे। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

    गिरफ्तार आरोपी मो. वारिस का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। उसके खिलाफ हजारीबाग जिले के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, रंगदारी, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और संगठित अपराध से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ कटकमदाग, बड़कागांव, उरीमारी और गिद्दी थाना क्षेत्रों में कई संगीन मामले पहले से चल रहे हैं। इसी वजह से पुलिस उसे राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य मान रही है।

    इन अधिकारियों ने संभाली जांच की कमान

    इस पूरे मामले के खुलासे के लिए गठित एसआईटी में एसडीपीओ अमित आनंद, इंस्पेक्टर मो. शाहिद रजा, गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन, उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद JPSC ने जारी किया सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित रिजल्ट

    Major setback for the Rahul Dubey gang; henchman who opened fire at Giddi checkpost arrested. गिद्दी चेकपोस्ट पर फायरिंग करने वाला गुर्गा गिरफ्तार राहुल दुबे गैंग को बड़ा झटका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसदों-विधायकों संग करेंगे अहम बैठक
    Next Article निजी स्कूलों के लिए नया निर्देश, 10 फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ाई तो होगी कार्रवाई

    Related Posts

    क्राइम

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    Latest Posts

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.