Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 11:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 768 हवलदारों और जवानों का तबादला
    झारखंड

    रांची पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 768 हवलदारों और जवानों का तबादला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2022Updated:February 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। 2 से 3 साल तक एक ही जगह पर तैनात रहे 768 हवलदारों और जवानों का तबादला कर दिया गया है। स्थानांतरण के दायरे में आए सुरक्षा बलों को पंद्रह दिनों के अंदर नई तैनाती स्थल पर योगदान करने के लिए कहा गया है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा की ओर से इस संबंध में आदेश निर्गत किया गया है। पत्र में लिखा गया है कि लंबे समय से एक ही जगह पर रहने के कारण पुलिसकर्मियों में असंतोष का भाव व्याप्त रहा है।

    इसके अलावा कहीं-कहीं जवानों और ग्रामीणों में काफी नजदीकियां बढ़ गई हैं। इसे कानून व्यवस्था की दृष्टिकोण से अनुचित करार दिया गया हैवरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की ओर से एक ही थाने, OP एव आवासीय गार्ड में प्रतिनियुक्त जवानों को यथाशीघ्र बदले का अनुरोध किया गया था। इसके आलोक में यह कार्रवाई की गई है।

    लगातार मिल रही थी शिकायतें
    पुलिस सूत्रों की माने तो लंबे समय से अलग-अलग जगहों पर तैनात रहे कुछ जवानों व हवलदारों के बारे में लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके आलोक में यह कार्रवाई की गई है। कुछ थानेदारों की तरफ से भी अपने अधीनस्थ जवानों की कार्यप्रणाली के बारे में वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया था। बताया जा रहा है कि इन सबके नाम तबादले की सूची में शामिल हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसामाजिक तत्वों द्वारा तीन यात्री बसों पर पथराव, महिला समेत दो घायल
    Next Article टैंकर और बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत; ग्रामीणों ने रोड जाम किया

    Related Posts

    झारखंड

    एयरपोर्ट के आसपास लगने वाली मांस-मछली की दुकानें होगी बंद… जानें वजह

    June 18, 2025
    झारखंड

    अमन साहू गिरोह ने एक बार फिर कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा को दी धमकी

    June 18, 2025
    झारखंड

    मैट्रिक और इंटर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, जानें मदरसा परीक्षा की तारीख

    June 18, 2025
    Latest Posts

    एयरपोर्ट के आसपास लगने वाली मांस-मछली की दुकानें होगी बंद… जानें वजह

    June 18, 2025

    राहत की खबर : देश में घट रहे कोरोना वायरस के एक्टिव मामले

    June 18, 2025

    बाली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से यू-टर्न लेकर दिल्ली लौटी… जानें क्यों

    June 18, 2025

    अमन साहू गिरोह ने एक बार फिर कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा को दी धमकी

    June 18, 2025

    बिहार के इस जिले में मिलेगा गोवा जैसा आनंद

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.