Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»बरही के विक्की सोनी ह’त्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार के दो शूटर गिरफ्तार
    क्राइम

    बरही के विक्की सोनी ह’त्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार के दो शूटर गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 10, 2026Updated:June 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने हजारीबाग समेत अन्य जिलों में हुई कई लूट और चोरी की वारदातों में भी शामिल होने की बात कबूल की है।पुलिस के अनुसार बीते 8 जून को हजारीबाग निवासी विक्की कुमार सोनी अपने एक दोस्त के साथ कोडरमा ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। विकी को केदारनाथ यात्रा पर जाना था। इसी दौरान बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। गोली लगने से विक्की कुमार सोनी की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया था।

    तकनीकी जांच से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

    एसपी अमन कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने घटना की बारीकी से जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। जांच के दौरान पुलिस ने बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम कुमार (25 वर्ष), निवासी नारदीगंज, नवादा और दिलीप कुमार (25 वर्ष), निवासी चंदा खुर्द, गया के रूप में हुई है।

    पूछताछ में कबूला जुर्म

    पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। पुलिस के मुताबिक दोनों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने में उनका सीधा हाथ था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई ग्रे रंग की हुंडई कार (JH02AE-0232) भी बरामद कर ली है।

    लूट और चोरी के कई मामलों में भी शामिल रहे आरोपी

    जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं। दिलीप कुमार के खिलाफ गया जिले के वजीरगंज थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं, जबकि विक्रम कुमार के खिलाफ नवादा जिले के नारदीगंज थाना में विभिन्न आपराधिक कांड दर्ज हैं।पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार आरोपियों के तार अन्य आपराधिक घटनाओं से भी जुड़े हो सकते हैं। इसलिए दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे तथा हत्या के पीछे का मुख्य मकसद क्या था।

    एसआईटी और बरही पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

    इस पूरे ऑपरेशन में बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी, बरही थाना पुलिस और तकनीकी शाखा की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और अगर अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आती है तो उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हजारीबाग पुलिस ने इस खुलासे को बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी आपराधिक घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में लाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : राज्य सूचना आयोग को मिले चार नए आयुक्त, राज्यपाल ने नियुक्ति को दी स्वीकृति

    Major breakthrough for police in the Vicky Soni murder case; two shooters from Bihar arrested. बड़ी के विक्की सोनी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता बिहार के दो शूटर गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य सूचना आयोग को मिले चार नए आयुक्त, राज्यपाल ने नियुक्ति को दी स्वीकृति
    Next Article कांग्रेस का विरोध नहीं आया काम, परिमल नथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा के पुराने नगर भवन पर खत्म हुआ विवाद, विद्यालय प्रबंधन को सौंपा गया भवन

    June 10, 2026
    झारखंड

    कांग्रेस का विरोध नहीं आया काम, परिमल नथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी

    June 10, 2026
    झारखंड

    राज्य सूचना आयोग को मिले चार नए आयुक्त, राज्यपाल ने नियुक्ति को दी स्वीकृति

    June 10, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा के पुराने नगर भवन पर खत्म हुआ विवाद, विद्यालय प्रबंधन को सौंपा गया भवन

    June 10, 2026

    कांग्रेस का विरोध नहीं आया काम, परिमल नथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी

    June 10, 2026

    बरही के विक्की सोनी ह’त्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार के दो शूटर गिरफ्तार

    June 10, 2026

    राज्य सूचना आयोग को मिले चार नए आयुक्त, राज्यपाल ने नियुक्ति को दी स्वीकृति

    June 10, 2026

    परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.