Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 9:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हेमंत सरकार की बड़ी कार्रवाई, सीआईडी के एडीजी अनुराग गुप्ता सस्पेंड, राज्यसभा चुनाव में भाजपा के लिए काम करने का आरोप
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार की बड़ी कार्रवाई, सीआईडी के एडीजी अनुराग गुप्ता सस्पेंड, राज्यसभा चुनाव में भाजपा के लिए काम करने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharFebruary 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। सीआईडी के एडीजी अनुराग गुप्ता काे सस्पेंड कर दिया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने 1990 बैच के विवादास्पद आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को सस्पेंड करने पर अपनी मंजूरी दे दी है। वर्ष 2016 में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान अनुराग गुप्ता पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा था। निर्वाचन आयोग की जांच और निर्देश के बाद 29 मार्च 2018 काे रांची के जग्गनाथपुर थाना में गुप्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 171 बी और 171 सीएफआईआर दर्ज है। चुनाव आयोग ने एफआईआर करने के अलावा एडीजी अनुराग गुप्ता के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही चलाने का भी निर्देश दिया था।

    झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने राज्यसभा चुनाव 2016 में कथित गड़बड़ी की शिकायत को लेकर 2017 में एक सीडी जारी की थी। सीडी में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने के लिए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और एडीजी अनुराग गुप्ता के बीच बातचीत का जिक्र था। इसके बाद आयोग के प्रधान सचिव वीरेंद्र कुमार ने रांची आकर जांच की थी। फिर तत्कालीन मुख्य सचिव को लिखे पत्र में अनुराग गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा था। जांच के बाद 13 जून 2017 को निर्वाचन आयोग ने अनुराग गुप्ता के खिलाफ एफआईआर और विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्देश दिया था।

    मरांडी ने कहा था कि कांग्रेस विधायक निर्मला देवी को वोट देने से रोकने के लिए उनके पति और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को एडीजी अनुराग गुप्ता ने दो दिन में 26 बार फोन कर लालच और धमकियां दीं। सीडी में एक जगह योगेंद्र साव से गुप्ता कहते हैं कि अभी तीन-चार साल रघुवर सरकार रहेगी, आपको बहुत ऊंचाई तक ले जाएंगे, बात मानने पर दिक्कत होगी।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच से 18 अप्रैल तक रांची में सेना भर्ती रैली
    Next Article चतरा: चिरलौंगा जंगल से प्रेमी युगल का शव बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर

    सारंडा सघन वन को आठ अक्टूबर तक घोषित किया जाए सैंक्चुअरी : सरयू

    September 19, 2025
    झारखंड

    सीबीआई से सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच कराकर युवाओं को न्याय दिलाए हेमंत सरकार : बाबूलाल

    September 19, 2025
    झारखंड

    वार्ड 18 में सामुदायिक भवन का शिलान्यास, सांसद महुआ माजी ने दिया विकास का भरोसा…

    September 19, 2025
    Latest Posts

    सारंडा सघन वन को आठ अक्टूबर तक घोषित किया जाए सैंक्चुअरी : सरयू

    September 19, 2025

    सीबीआई से सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच कराकर युवाओं को न्याय दिलाए हेमंत सरकार : बाबूलाल

    September 19, 2025

    वार्ड 18 में सामुदायिक भवन का शिलान्यास, सांसद महुआ माजी ने दिया विकास का भरोसा…

    September 19, 2025

    एक्सपो उत्सव मेला: चौथे दिन खरीदारी, स्वाद और संगीत से गुलजार रहा शहर

    September 19, 2025

    रांची के नए एसएसपी राकेश रंजन ने संभाला पदभार, बोले- बेहतर कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा

    September 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.