Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 4:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में यात्री बस गिरने से 12 की मौत, बचाव कार्य जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में यात्री बस गिरने से 12 की मौत, बचाव कार्य जारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में बड़ा हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिर गई है। हादसा सुबह पौने 10 बजे का बताया जा रहा है। बस में महिलाओं और बच्चों समेत 50 से ज्यादा लोग सवार थे। अब तक 12 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। बस को क्रेन के जरिए निकाला जा चुका है। हादसा रॉन्ड साइड से आ रहे एक वाहन को बचाने के दौरान हुआ। बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी।

    जानकारी के अनुसार इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं, बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। NDRF की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंची है। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह खरगोन-धार के बीच स्थित खलघाट में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लिया है। बस के खाई में गिर जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन को शीघ्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बस को क्रेन की मदद से निकाल लिया गया है। यात्रियों के राहत एवं बचाव का काम जारी है।

    जिला प्रशासन घटना स्थल पर है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को भेजने के निर्देश दिए हैं, इसके अतिरिक्त आवश्यक संसाधन घटना स्थल पर भेजने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। खरगोन, इंदौर जिला प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं।

    वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने धार जिले के खलघाट में हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए। सरकार व प्रशासन से युद्ध स्तर पर बचाव कार्य करने की मांग की और लोगों को जल्द राहत पहुँचाने की बात कही है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनडीआरएफ ने तीन शव निकाला पंचखेरो डैम से, 5 की तलाश अब भी जारी
    Next Article सावन की पहली सोमवारी पर बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2 लाख से ज्यादा कांवरिया पहुंचे जलाभिषेक करने

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में पार्किंग और ऑटो स्टैंड की नई व्यवस्था, निगम ने जारी की पूरी सूची

    November 21, 2025
    देश

    दुबई एयर शो में भारतीय तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट की स्थिति अस्पष्ट

    November 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रिसेप्शन में डांस के बीच गो’ली चली, जमीन कारोबारी की मौ’त

    November 21, 2025
    Latest Posts

    रांची में पार्किंग और ऑटो स्टैंड की नई व्यवस्था, निगम ने जारी की पूरी सूची

    November 21, 2025

    सोमेश चंद्र सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- क्षेत्र का विकास प्राथमिकता

    November 21, 2025

    दुबई एयर शो में भारतीय तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट की स्थिति अस्पष्ट

    November 21, 2025

    बिहार में वोट चोरी कर सरकार बनाई गई : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    November 21, 2025

    जमुआ थानेदार मणिकांत कुमार लाइन हाजिर, गो’ली-बम कांड में कार्रवाई नहीं करने का आरोप

    November 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.