Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 6:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाराष्ट्र : सत्ता संघर्ष तेज, शिवसेना का सीएम पद पर दावा, जानें किसने क्या कहा…
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र : सत्ता संघर्ष तेज, शिवसेना का सीएम पद पर दावा, जानें किसने क्या कहा…

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई । महाराष्ट्र में सत्ता संघर्ष तेज हो गया है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने दोटूक कहा है कि मुख्यमंत्री तो शिवसेना का ही होगा। सूबे की जनता की भी यही इच्छा है। शिवसेना के पास विधायकों की पर्याप्त संख्या है। शिवसेना प्रवक्ता ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, मतगणना को 8 दिन बीत गए हैं और भाजपा अभी तक सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाई है। अगर भाजपा के पास बहुमत है तो उसे सरकार का गठन करना चाहिए।
    राऊत ने कहा कि भाजपा की ओर से अभी तक किसी भी तरह का प्रस्ताव शिवसेना को नहीं मिला है। शिवसेना को सत्ता में बराबर यानी आधी भागीदारी चाहिए। इस बाबत भाजपा की ओर से अधिकृत प्रस्ताव नहीं आया है। राऊत ने कहा कि वह व्यापारी नहीं हैं कि सत्ता के लिए सौदेबाजी करें। राऊत ने साफ शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री पद शिवसेना को चाहिए।
    उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सत्ता गठन की प्रक्रिया के तहत ही शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मिले थे। हालांकि संजय राऊत ने पत्रकारों को बताया था कि वह किसानों की समस्या को लेकर शरद पवार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले। मगर सब जानते हैं कि शिवसेना राज्य में गैर भाजपा सरकार बनाने का प्रयास कर रही है।
    राकांपा विधायक दल के नेता अजीत पवार ने कहा है कि शरद पवार व संजय राऊत के बीच हुई बातचीत की जानकारी उन्हें नहीं है। राकांपा विपक्ष में ही रहेगी। इसी तरह की प्रतिक्रिया पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने दी है। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में बैठने की भूमिका पहले ही स्पष्ठ कर चुकी है, उसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।
    केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि भाजपा और शिवसेना ही मिलकर सरकार का गठन करेंगी। इसे लेकर दोनों दलों में चर्चा चल रही है और बहुत जल्द निर्णय किया जाएगा। राज्य के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि भाजपा व शिवसेना के नेताओं में चर्चा का दौर जारी है। जल्द राज्य में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार का गठन कर लिया जाएगा।
    गुरुवार को शिवसेना विधायक दल की बैठक में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पर नाराजगी व्यक्त की थी। ठाकरे ने कहा था कि वह सभी को अपना मित्र मानते हैं, लेकिन उन्हें झूठा कहा गया है। इसके बाद सभी शिवसेना विधायकों ने सरकार गठित करने के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को अधिकृत कर दिया था। इसके बाद ही शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से मिले थे।
    जानकारी के अनुसार शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मतगणना के दिन कहा था कि सत्ता में फिफ्टी-फिफ्टी का समझौता अमित शाह ,मुख्यमंत्री और उनके बीच हुआ है और उसी समझौते के अनुसार ही राज्य में सरकार का गठन होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा में कहा था कि इस तरह का कोई समझौता नहीं हुआ है। इस बात से शिवसेना अध्यक्ष नाराज बताए जा रहे हैं।

    #National News #Poltical News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleव्हाट्सएप की जासूसी का कौन-कौन हुआ शिकार, किस सॉफ्टवेयर का हुआ था इस्तेमाल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article महंगाई की मार : रसोई गैस सिलेंडर 76 रुपये मंहगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.