Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 3:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निभाया 6 साल पुराना वादा, पुलवामा शहीद की बेटी की शादी में मायरा लेकर पहुंचे
    ट्रेंडिंग

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निभाया 6 साल पुराना वादा, पुलवामा शहीद की बेटी की शादी में मायरा लेकर पहुंचे

    Kajal KumariBy Kajal KumariApril 12, 2025Updated:April 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिरला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मानवता और रिश्तों की मिसाल पेश की है। ओम बिरला ने 6 साल किये गये अपने वादे को पूरा किया है। वे पुलवामा हमले में शहीद हुए हेमराज मीणा की बेटी की शादी में मायरा लेकर पहुंचे. बता दें कि शहीद हेमराज मीणा की बेवा से ओम बिरला ने करीब 6 साल पहले वादा किया था कि उनकी बेटी की शादी में मायरा लेकर आयेंगे।

    शहीद की बीटिया के शादी समारोह का आयोजन राजस्थान के झालावाड़ जिले के सांगोद शहर में किया गया, जहां बिरला के साथ सांगोद विधायक व राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी पहुंचे। दोनों ने शहीद की वीरांगना मधुबाला को मायरा पहनाया। बिरला ने मधुबाला को चुनरी ओढ़ाई और मधुबाला ने उन्हें तिलक कर आरती उतारी। मायरे की रस्म के दौरान माहौल भावुक हो गया और सभी ने शहीद हेमराज मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Om Birla (@om_birla)

    2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए हेमराज मीणा की शहादत के बाद ओम बिरला ने उनकी पत्नी मधुबाला को बहन मानते हुए हर सुख-दुख में साथ देने का वचन दिया था। तब से मधुबाला हर रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधती आ रही हैं और इस भाई-बहन के रिश्ते को समाज में एक मिसाल के रूप में देखा जाता है।

    सामाजिक न्याय की बात भी उठाई

    ओम बिरला नयापुरा स्थित महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, “महात्मा फुले और बाबासाहेब आंबेडकर ने सामाजिक न्याय और समानता की नींव रखी। उनकी सोच और संघर्ष आज भी लोकतंत्र को दिशा देते हैं।” बिरला ने कहा कि शिक्षा और स्वावलंबन के जरिए ही वंचित वर्गों का सशक्तिकरण संभव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं सिर्फ कागजों तक नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Om Birla (@om_birla)

    भावविभोर हुआ समारोह

    मायरे की रस्म में ओम बिरला की भावनात्मक भागीदारी और मधुबाला से भाई-बहन का यह मजबूत रिश्ता देखकर वहां मौजूद लोग भावविभोर हो उठे। यह समारोह सिर्फ एक पारिवारिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के उन शहीदों के प्रति सम्मान और कर्तव्य का प्रतीक बन गया जो अपने प्राणों की आहुति देश के लिए देते हैं।

    Also Read : बंगाल के मुर्शिदाबाद में हालात तनावपूर्ण, फ्लैग मार्च के बाद BSF ने संभाला मोर्चा

    Aarti chunri daughter's wedding emotional bond Energy Minister example of relationships Heeralal Nagar Hemraj Meena humanity Lok Sabha Speaker Madhubala martyr martyr's family mayra ceremony Om Birla Pulwama attack Rajasthan Sangod Tilak tribute Veerangana आरती ऊर्जा मंत्री ओम बिरला चुनरी तिलक पुलवामा हमला बेटी की शादी भावनात्मक जुड़ाव मधुबाला मानवता मायरा रस्म राजस्थान रिश्तों की मिसाल लोकसभा अध्यक्ष वीरांगना शहीद शहीद परिवार श्रद्धांजलि सांगोद हीरालाल नागर हेमराज मीणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल के मुर्शिदाबाद में हालात तनावपूर्ण, फ्लैग मार्च के बाद BSF ने संभाला मोर्चा
    Next Article फिर से ठप हुआ UPI सेवा, हजारों यूजर्स को पेमेंट और फंड ट्रांसफर में हो रही परेशानी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    1 अगस्त 2025 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

    July 31, 2025
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान… जानें

    July 31, 2025
    झारखंड

    देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

    July 31, 2025
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट ने प्रेशर हॉर्न, फ्लैग रॉड और अवैध इमरजेंसी लाइट्स पर रोक लगाई…

    July 31, 2025

    नशामुक्त भारत की ओर एक और कदम, जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

    July 31, 2025

    1 अगस्त 2025 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

    July 31, 2025

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान… जानें

    July 31, 2025

    देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.