लोकसभा चुनाव : बीजेपी ने दिखाया भरोसा, झारखंड में दिग्गज नेता फिर आजमाएंगे हाथ

bjp - 2

रांची : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें 195 प्रत्याशियों के नाम है. पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई दिक्कज चुनाव में उतरेंगे. वहीं झारखंड की बात करें तो बीजेपी ने एकबार फिर से अपने दिग्गजों पर भरोसा जताया है. जिससे साफ है कि पुराने दिग्गज चुनाव में दो-दो हाथ करते नजर आएंगे. इनमें गोड्डा से निशिकांत दुबे, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, रांची से संजय सेठ, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, खूंटी से अर्जुन मुंडा, पलामू से बीडी राम के नाम पर मुहर लगी है. दुमका से सुनील सोरेन ही चुनाव लड़ेंगे.

नए चेहरे के साथ चुनावी मैदान में

पुराने के साथ बीजेपी ने नए चेहरों को भी मौका दिया है. जिसमें गीता कोड़ा सिंहभूम से और मनीष जायसवाल हजारीबाग से लोकसभा का चुनाव लडेंगे. लोहरदगा से सुदर्शन भगत का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह समीर उरांव को मौका दिया गया है. राजमहल से ताला मरांडी चुनाव में उतरेंगे.

ये है झारखंड के 11 सीटों के उम्मीदवार :

राजमहल : ताला मरांडी

दुमका : सुनील सोरेन

गोड्डा : निशिकांत दुबे

कोडरमा : अन्नपूर्णा देवी

रांची : संजय सेठ

जमशेदपुर : विद्युत वरण महतो

सिंहभूम : गीता कोड़ा

खूंटी : अर्जुन मुंडा

लोहरदगा : समीर उरांव

पलामू : बीडी राम

हजारीबाग : मनीष जायसवाल

Exit mobile version