Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 2:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»लंबित वादों के निस्तारण का सुलभ माध्यम है लोक अदालत : प्रवीण कुमार
    कोर्ट की खबरें

    लंबित वादों के निस्तारण का सुलभ माध्यम है लोक अदालत : प्रवीण कुमार

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariFebruary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एलएडीसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झालसा के निर्देश पर न्यायुक्त-सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन पर सिल्ली प्रखण्ड के मुरी पश्चिमी पंचायत भवन में जस्टिस-ऑन-व्हल मोबाईल वैन टूर के तहत जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया। मौके पर एलएडीसी चीफ ने बाल-विवाह, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या पर फोकस किया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के ओर से निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पीड़ित मुआवजा के बारे में जानकारी दी। डायन बिसाही पर भी फोकस किया तथा बोले कि यह एक अंधविश्वास है। उन्होंने कहा कि डायन बिसाही के मामले में एक दूसरे की हत्या करना गलत है।

    जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएलवी कौशल्या देवी, शंकर महतो एवं ब्रजेश कुमार महतो ने गरीब तबके के लोगों को वृद्धा पेंशन और मजदूर निबंधन कार्ड एवं उससे होनेवाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा पीएलवी ने लोगों के समस्याओं को सुना तथा पीड़ित मुआवजा के बारे में भी जानकारी दी।

    राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित वादों को निबटारा पर जोर

    इस कार्यक्रम में 08 मार्च को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में डालसा के पीएलवी के द्वारा जानकारी दी गयी। कौशल्या देवी ने कहा कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने वादों का निबटरा करा सकते हैं।

    शंकर महतो ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं वैवाहिक से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है। उन्होंने आगामी 22 फरवरी को आयोजित होनेवाले विवाह एवं चेक अनादरण से संबंधित विशेष लोक अदालत की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वादकारी उक्त तिथि को आकर अपने वादों का निस्तारण करा सकते है। इस मौके पर डालसा के पीएलवी के द्वारा पम्पलेट, लिफलेट एवं जागरूकता से संबंधित पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

    जागरूकता कार्यक्रम में एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, शंकर महतो, कौशल्या देवी, ब्रजेश कुमार महतो, बंशीधर घटवार, सुनील कुमार महतो, बबलू कुमार महतो, पंकज कुमार महतो, राजकुमार महतो, ग्राम प्रधान मनीष कुमार महली एवं अन्य उपस्थित हुए।

    Also Read : झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी

    Awareness Program Child Marriage District Legal Services Authority dowry system Female Foeticide Free Legal Services Jhalsa Jharkhand news Justice Outreach Justice-on-Wheel Mobile Van LADC Chief Legal Awareness Legal Rights Muri Paschimi Panchayat Bhavan Public Education ranchi Silli Block social issues Superstition Victim Compensation witchcraft Witchcraft Issues अंधविश्वास एलएडीसी चीफ कन्या भ्रूण हत्या जस्टिस-ऑन-व्हील मोबाईल वैन जागरूकता कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झारखंड समाचार झालसा डायन बिसाही डायन बिसाही के मामले दहेज प्रथा निःशुल्क विधिक सेवाएं न्यायिक आउटरीच पीड़ित मुआवजा बाल विवाह मुरी पश्चिमी पंचायत भवन रांची विधिक अधिकार विधिक जागरूकता सामाजिक मुद्दे सार्वजनिक शिक्षा सिल्ली प्रखण्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में टेस्ला की एंट्री, कंपनी ने विभिन्न पदों के लिए निकाली भर्ती
    Next Article झारखंड कैबिनेट @ 18 FEB 2025 : किन-किन प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानिये

    Related Posts

    गिरिडीह

    Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    July 26, 2025
    झारखंड

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025
    जमशेदपुर

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025
    Latest Posts

    Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    July 26, 2025

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025

    जर्जर सड़क पर धान रोपकर हुआ विरोध, बोले– रोड नहीं तो टोल टैक्स बंद…

    July 26, 2025

    शिक्षक का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, तन्मय कुमार महतो 82 वां स्थान प्राप्त कर बने डिप्टी कलेक्टर

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.