लॉक डाउन उल्लंघन मामला : झारखंड में कुल 57 मामले हुए दर्ज, सबसे ज्यादा रांची में 21 मामले

Joharlive Team

रांची। कोरोना वायरस के संक्रमण को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा एक महामारी घोषित किया गया है। इस संक्रमण के नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉक डाउन किया है। लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने का भी राज्यभर के मुख्यमंत्री को बोला गया है। इसके बाद भी लॉक डाउन का उल्लंघन करने मामले में झारखंड राज्य भर में अब तक कुल 57 मामले दर्ज किए गए हैं। जो की धारा 144 के तहत मामले राज्य भर के विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं। हालांकि, इसके बावजूद राज्यभर में कई जगह पर देखा गया है, कि आम जनता लॉक डाउन मानने को तैयार नहीं है। ऐसी परिस्थिति में पुलिस उन लोगों के साथ सख्ती से पेश आ रही है। कई जगहों पर गाड़ियों को भी जप्त किया जा रहा है। झारखंड पुलिस मुख्यालय अभियान सह पुलिस प्रवक्ता साकेत सिंह ने कहा कि लॉक डाउन का सभी को पालन करना है। राज्यभर की जनता से अपील है कि सभी अपने घरों में रहे। डयूटी में तैनात पुलिस को आम जनता सहयोग करें। आपकी सुरक्षा में पुलिस सदैव तत्पर है।

  • किन-किन जगहों पर दर्ज हुए मामले

लॉक डाउन (धारा144 द.प.स.)के उलंघन के मामले में अब तक राँची में 21 , गुमला में 03 , सिमडेगा में 01 , खूंटी में 05 , जमशेदपुर में 02 , चाईबासा में 01 , हजारीबाग में 01 , कोडरमा में 01 , गिरीडीह में 02 , धनबाद में 03 , बोकारो में 14 और देवघर में 03 केस दर्ज हुए है। वही अन्य जिलों में मामला शून्य है।

Exit mobile version