Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»‘पुष्पा’ स्टाइल में शराब पहुंचा रहे थे बिहार, रामगढ़ में पुलिस ने ट्रक सहित दो को दबोचा
    झारखंड

    ‘पुष्पा’ स्टाइल में शराब पहुंचा रहे थे बिहार, रामगढ़ में पुलिस ने ट्रक सहित दो को दबोचा

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2025Updated:August 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : झारखंड से बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप रामगढ़ पुलिस ने मंगलवार को जब्त कर ली। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की अशोक लीलैंड पिकअप वैन (नंबर JH03AS-0790) में अवैध शराब भरकर बिहार भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    पुलिस टीम ने छत्तरमांडू स्थित एम.आर. संस मोटर्स यार्ड में छापेमारी की, जहां संदेहास्पद वैन खड़ी मिली। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वैन की तलाशी ली गई। वैन के डाले पर प्लास्टिक की खाली ट्रे रखी थी। ट्रे हटाने पर फर्श पर लोहे की चादर से ढंका एक गुप्त बॉक्स मिला।

    बॉक्स खोलने पर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई, जिसमें 175 बोतलें Royal Stag और 600 कैन Haywards 5000 बियर शामिल हैं। मौके से वाहन चालक सह मालिक मोहम्मद खलील अहमद और खलासी नजीर हुसैन को गिरफ्तार किया गया। दोनों बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले हैं।

    पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नकली शराब के अवैध कारोबार में शामिल हैं और यह माल रांची जिले के मुरी निवासी एक व्यक्ति सुरेश से मंगाया गया था।

    पुलिस ने पिकअप वैन के साथ-साथ शराब, एक एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल जब्त कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Also Read : 101 करोड़ के टेरर फंडिग मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने बिहार से किया अरेस्ट

    Haywards 5000 Royal Stag अंग्रेजी शराब अपराध समाचार अवैध शराब अशोक लीलैंड एमआर संस मोटर्स एसपी अजय कुमार क्राइम न्यूज जहानाबाद झारखंड नकली शराब पिकअप वैन पुलिस कार्रवाई पुलिस छापेमारी बिहार रामगढ़ रामगढ पुलिस शराब तस्करी शराब बरामदगी.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article101 करोड़ के टेरर फंडिग मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने बिहार से किया अरेस्ट
    Next Article एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान… जानें डिटेस्ल

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.