Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Nov, 2025 ♦ 7:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शराब से जिंदगी नष्ट होती है, इससे बचे : एसपी
    झारखंड

    शराब से जिंदगी नष्ट होती है, इससे बचे : एसपी

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला । एसपी हृदीप पी जनार्दनन सोमवार को अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड पहुंचे। वे खुद बाइक चलाते हुए थाना पहुंचे तो सभी हैरत में पड़ गये। एसपी ने जारी थाना का औचक निरीक्षण किया। साथ ही छत्तीसगढ़ बॉर्डर से सटने वाले जारी थाना क्षेत्र के इलाकों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। अपराधी व नक्सली गतिविधि के बारे में थाना प्रभारी से जानकारी लेते हुए छत्तीसगढ़ सीमावर्ती इलाके में कुछ भी मूवमेंट होने पर तुरंत सूचना देने के लिए कहा। एसपी ने थानेदार से कहा कि पुलिस पब्लिक का संबंध मधुर बनाकर काम करें। तभी जनता की समस्याओं को समाधान होगा। साथ ही अपराधी व नक्सलियों का मनोबल टूटेगा। थाना के सभी पदाधिकारियों को अपना मोबाइल नंबर ग्रामीणों को देने की बातें कही। शराबबंदी की जानकारी ली। तत्पश्चात जारी एवं भिखमपुर गांव पहुंचकर युवाओं एवं आम ग्रामीणों से रूबरू हुए। उनकी समस्या सुनकर समस्या दूर करने का आश्वासन दिये। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, राशन कार्ड सहित कई समस्याओं से एसपी को अवगत कराया। एसपी ने कहा कि सरकार द्वारा कई विकास के काम किये जा रहे हैं। उसका लाभ आप उठायें. पुलिस के समक्ष जो समस्या जनता रखती है। उन समस्याओं को गुमला प्रशासन से मिलकर दूर करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप जागरूक हैं। पढ़े लिखे हैं. अगर बुलंदी को छूना है. इज्जत की रोटी खानी है। तो ईमानदारी से अपना रोजगार करें। किसी के बहकावे में न आये। अगर कोई दोस्त, यार, सगे, संबंधी गलत राह पर चल रहे हैं तो उन्हें मुख्यधारा से जुड़कर चलने के लिए अपील करें। मौके पर एसपी ने उग्रवादियों की गतिविधियों की जानकारी ली। युवाओं से कहा कि किसी भी कीमत मे शराब न पीयें। शराब से शारीरिक व मानसिक बीमारी होती है। पढाई पर बल देते हुए कहा कि आप मन लगाकर पढ़ाई करें। अनपढ़ होने से आप ठगे जायेंगे. इसलिए सभा युवा एवं बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दें. वहीं युवाओं को एसपी द्वारा फुटबॉल देते हुए कहा कि कोई भी युवा शराब नहीं पीयेगा। शराबबंदी का काम करेगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत
    Next Article रांची पुलिस मुख्यालय में कोरोना विस्फोट, 22 पुलिसकर्मी संक्रमित

    Related Posts

    चतरा

    पांच साल से फरार पोक्सो कांड का अभियुक्त लावालौंग से गिरफ्तार

    November 28, 2025
    झारखंड

    कोल सचिव विक्रम देव दत्त ने टाउनशिप में पुलिस स्टेशन और JRDA ऑफिस का किया उद्घाटन

    November 28, 2025
    झारखंड

    राजद प्रवक्ता ने कहा- झारखंड में 10 हजार सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का कदम सराहनीय

    November 28, 2025
    Latest Posts

    पांच साल से फरार पोक्सो कांड का अभियुक्त लावालौंग से गिरफ्तार

    November 28, 2025

    कोल सचिव विक्रम देव दत्त ने टाउनशिप में पुलिस स्टेशन और JRDA ऑफिस का किया उद्घाटन

    November 28, 2025

    नोएडा में खुलने जा रहा है Apple का पांचवा स्टोर

    November 28, 2025

    राजद प्रवक्ता ने कहा- झारखंड में 10 हजार सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का कदम सराहनीय

    November 28, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा- पशु वधशाला की नियमावली बनी या नहीं, सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब

    November 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.