Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 5:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीताराम येचुरी का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जानें किसने क्या कहा
    जोहार ब्रेकिंग

    सीताराम येचुरी का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जानें किसने क्या कहा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2024Updated:September 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली:  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्सर्वादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया. गुरुवार को विभिन्न राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और अन्य प्रमुख नेताओं ने सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनके योगदान को सराहा.

    इन नेताओं ने जताया दुख

    • राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, वे देश की गहरी समझ रखने वाले और भारत के विचारों के रक्षक थे . सीताराम येचुरी जी एक मित्र थे और मैं हमारी लंबी चर्चाओं को याद रखूंगा. दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है.
    • प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, “सीताराम येचुरी का निधन हम सभी के लिए एक गहरी क्षति है. उनके वर्षों की सेवा और समर्पण सम्मान के योग्य हैं.
    • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, अनुभवी सीपीआई-एम नेता सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा दुख हुआ. वह भारतीय राजनीति की सबसे सम्मानित आवाज़ों में से एक थे.
    • कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लिखा कि सीताराम येचुरी के निधन से गहरा दुख हुआ. वह एक बहुभाषी विद्वान और अच्छे इंसान थे, जिन्होंने अपने ज्ञान और दृढ़ विश्वास से सार्वजनिक जीवन को समृद्ध किया.
    • कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सीताराम येचुरी जी ने देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनकी कमी सभी को महसूस होगी. वे अपने विचारों के प्रति दृढ़ थे लेकिन कभी किसी के बारे में बुरा नहीं बोले.
    • पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि लंबी बीमारी के बाद अनुभवी सीपीआई (एम) नेता के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. उनकी कमी खलेगी.
    • तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा सीताराम येचुरी के निधन से गहरा दुख हुआ. उनकी आजीवन प्रतिबद्धता ने समाज में गहरा प्रभाव डाला और उनका निधन प्रगतिशील राजनीति और वामपंथी विचारधारा के लिए एक अपूरणीय क्षति है.
    • ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, हमने एक महान राजनेता और एक समर्पित सांसद खो दिया है. उनका निधन राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक जबरदस्त क्षति है.
    • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. एक्स पर लिखा, सीताराम येचुरी जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुःख हुआ. उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है. वे एक कुशल राजनेता, विचारक और जनता के हितों के लिए समर्पित नेता थे.
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने लिखा, सीताराम येचुरी जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं. वे वामपंथी राजनीति के स्तंभ और जनहित के प्रखर आवाज़ थे. उनके विचारों और संघर्षों से प्रेरित पीढ़ियां आती रहेंगी.
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी लिखा, “मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी जी के निधन का दुःखद समाचार मिला. वामपंथी नेता के तौर पर उनकी अलग पहचान थी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. ॐ शांति!” 

     

    चंद्रबाबू नायडू निधन प्रियंका गांधी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माक्सर्वादी राजनीतिक दुख राजनीतिक योगदान राजनीतिक श्रद्धांजलि राहुल गांधी सिद्धारमैया सीताराम येचुरी सीपीआई (एम)
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्पाद सिपाही दौड़ पर अमर बाउरी बोले-सरकार के गलत निर्णय ने ले ली कई युवाओं की जान
    Next Article आत्मह’त्या रोकथाम पर कार्यशाला, एक्सपर्ट्स बोले-युवाओं को लक्षण की पहचान करने की जरूरत

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    देश

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.