Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लातेहार : अपराधियों ने दिनदहाड़े राजद नेता सुरेश राम पर जानलेवा हमला किया, रिम्स रेफर
    झारखंड

    लातेहार : अपराधियों ने दिनदहाड़े राजद नेता सुरेश राम पर जानलेवा हमला किया, रिम्स रेफर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहारः जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े राजद नेता सुरेश राम पर जानलेवा हमला कर दिया. हॉकी स्टिक से अपराधियों ने राजद नेता पर जमकर वार किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. बालूमाथ में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में रिम्स रेफर किया गया है.

    इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. सुरेश राम पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर लातेहार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. सुरेश राम लातेहार एसडीएम शेखर कुमार के रिश्तेदार हैं. सुरेश राम अपनी स्कूटी पर सवार होकर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे झरीवा टोला स्थित अपने फार्म हाउस की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक 3 की संख्या में अपराधी उनके पास पहुंचे और हॉकी स्टिक से उन पर जानलेवा हमला कर दिया.

    अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध हॉकी स्टिक से वार किया. जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई. वहीं शरीर के अन्य हिस्से पर भी काफी चोट लगे हैं. अपराधियों के द्वारा हमला किए जाने के बाद वे जमीन पर गिर गए. इधर सुरेश राम के साथ हो रही मारपीट की घटना को देखकर स्थानीय लोग हल्ला मचाए और अपराधियों को खदेड़ा.

    परंतु अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से फरार हो गए. ग्रामीणों के द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए पीछा भी किया गया परंतु अपराधी ग्रामीणों को चकमा देकर भागने में सफल रहे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING NEWS: 15 लाख के इनामी नक्सली विनय उर्फ मुराद यादव गिरफ्तार
    Next Article पलामू : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026
    Latest Posts

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.