Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Oct, 2025 ♦ 2:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चारा घोटाला : डोरंडा कोषागार अवैध निकासी मामले में सजायाफ्ता लालू यादव को जमानत के लिए अभी करना होगा इंतजार,अगली सुनवाई 22 को
    जोहार ब्रेकिंग

    चारा घोटाला : डोरंडा कोषागार अवैध निकासी मामले में सजायाफ्ता लालू यादव को जमानत के लिए अभी करना होगा इंतजार,अगली सुनवाई 22 को

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : अविभाजित बिहार के अरबों रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू यादव को अभी जमानत के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

    उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की अदालत में शुक्रवार को श्री प्रसाद की ओर से दायर जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत से काउंटर एफिडेविट दायर करने के लिए समय दिये जाने का आग्रह किया। जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए मामले में सुनवाई की अगली तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की है।

    वहीं लालू प्रसाद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखते हुए अदालत को यह जानकारी दी कि लालू प्रसाद ने सजा की आधी अवधि से 11 महीने से ज्यादा वक्त जेल में व्यतीत किया है, इसलिए जमानत दी जाए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने मामले की सुनवाई की अगली तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की है।

    उल्लेखनीय है कि श्री प्रसाद की जमानत याचिका पर 1 अप्रैल को ही सुनवाई होने वाली थी, लेकिन उस दिन जज के नहीं बैठने से सुनवाई टल गयी थी। चारा घोटाले से जुड़े मामले में उच्च न्यायालय में प्रत्येक शुक्रवार को ही सुनवाई होती है, इस कारण अब आज लालू प्रसाद के मामले में सुनवाई हुई। इससे पहले पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में सीबीआइ कोर्ट से रिकार्ड (एलसीआर) मंगाने का निर्देश दिया था। जिसके चारा घोटाला के करीब 65 ट्रंक दस्तावेज हाई कोर्ट पहुंचाया गया है।

    गौरतलब है कि 21 फरवरी को लालू यादव को सीबीआइ की विशेष अदालत ने पांच साल की सजा सुनायी थी। वहीं, 60 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया था। इसके खिलाफ लालू प्रसाद ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। लालू प्रसाद पर डोरंडा कोषागार मामले में 135 करोड़ रुपये अवैध निकासी मामले में सजा दी गयी है। इसके पहले लालू को चारा घोटाले के चार अन्य मामलों में सजा मिल चुकी है और उन मामलों में उन्हें जमानत भी मिल गयी हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा : करोड़ों का ब्लूस्टोन सहित कई पत्थर जब्त, चालक समेत दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article देवघर: एसडीओ दिनेश यादव का तबादला, अभिजीत सिन्हा को बनाया गया देवघर एसडीओ

    Related Posts

    चाईबासा

    Breaking: चाईबासा में IED ब्‍लास्‍ट, 2 जवान घायल…

    October 10, 2025
    झारखंड

    कोयला साइडिंग पर हमले की साजिश को रांची पुलिस ने किया नाकाम, 4 अपराधी गिरफ्तार व 8 पिस्टल जप्त

    October 10, 2025
    झारखंड

    झारखंड का पाकुड़ जिला नीति आयोग प्रतियोगिता में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल…

    October 10, 2025
    Latest Posts

    Breaking: चाईबासा में IED ब्‍लास्‍ट, 2 जवान घायल…

    October 10, 2025

    कोयला साइडिंग पर हमले की साजिश को रांची पुलिस ने किया नाकाम, 4 अपराधी गिरफ्तार व 8 पिस्टल जप्त

    October 10, 2025

    झारखंड का पाकुड़ जिला नीति आयोग प्रतियोगिता में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल…

    October 10, 2025

    कदमा में शराब के कारोबार में दबदबा बनाने के लिए कट्टा लेकर घूम रहे चाचा-भतीजा गिरफ्तार…

    October 10, 2025

    लोहरदगा में डायन बिसाही के आरोप में तिहरे ह’त्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, पीड़ित परिवार को मिला आर्थिक सहायता

    October 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.