Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ललमटिया का टेरर सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बीजेपी टिकट से लड़ चुका है चुनाव
    जोहार ब्रेकिंग

    ललमटिया का टेरर सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बीजेपी टिकट से लड़ चुका है चुनाव

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2025Updated:August 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सूर्या हांसदा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा जिला के ललमटिया इलाके का टेरर सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। सोमवार की सुबह पुलिस की गोली से मारा गया है। एनकाउंटर से पूर्व पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए उसके बताएं जगह पर पुलिस फोर्स के साथ ले जा रही थी। लेकिन, जंगली इलाके में सूर्या हांसदा के गुर्गों ने पुलिस को टारगेट कर गोली चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस के चंगुल से सूर्या भागने लगा और पुलिस की गोली से मारा गया है।

    गिरफ्तारी के बाद हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, सूर्या हांसदा को रविवार को गोड्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें हथियार की बरामदगी के लिए ललमटिया इलाके में ले गई थी। इसी दौरान कथित रूप से उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी अफरातफरी में सूर्या भागने लगे और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उनकी मौत हो गई।

    हालांकि पुलिस की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान अब तक जारी नहीं किया गया है। मामले की जांच जारी है और सूर्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर भारी भीड़

    जैसे ही सूर्या हांसदा की मौत की खबर फैली, इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस फिलहाल मौके पर कैंप कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

    कौन थे सूर्या हांसदा?

    सूर्या हांसदा की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी इस घटना को खास बनाती है। वे 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बोरियो सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे। उस चुनाव में वे दूसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा ने उस समय अपने वरिष्ठ नेता ताला मरांडी का टिकट काट कर सूर्या हांसदा को उम्मीदवार बनाया था।

    सूर्या ने तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ा था, दो बार झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) से और एक बार भाजपा से। वे एक युवा और सक्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

     

     

    अपराध खबर एनकाउंटर गोड्डा गोली लगने से मौत ग्रामीण आक्रोश जेवीएम झारखंड झारखंड चुनाव झारखंड पुलिस झारखंड राजनीति ताला मरांडी पुलिस फायरिंग पोस्टमार्टम बोरियो विधानसभा भाजपा नेता भाजपा प्रत्याशी ललमटिया विधानसभा चुनाव साजिश सूर्या हांसदा हथियार बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिना रिचार्ज सिम कितने दिन तक रहता है एक्टिव… जानें TRAI नियम और टेलीकॉम कंपनियों की पॉलिसी
    Next Article केंद्र सरकार ने किसानों को दी राहत, फसल बीमा योजना के तहत ₹3,200 करोड़ की पहली किस्त जारी

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Latest Posts

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.