झारखंड: झारखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स के नतीजे सामने आ गए हैं। इसमें हजारीबाग जिले के पकरी बरवाडीह गांव के किशोर कुमार ने 500 में से 474 अंक लेकर पूरे राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। किशोर का परिवार बहुत साधारण है उनके पिता साईनाथ साहू खेती और मजदूरी करते हैं जबकि मां हाउसवाइफ हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद किशोर ने हार नहीं मानी और गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर यह बड़ा मुकाम हासिल किया।
किशोर ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई गांव में ही पूरी की। 10वीं की परीक्षा में भी वे प्रखंड में टॉप थे। उन्होंने बाहर जाने की बजाय घर पर ही पढ़ाई करने का फैसला किया और रोजाना 14-15 घंटे मेहनत की। किशोर का कहना है कि माता-पिता का प्यार और समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अब वे कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने JEE मेंस और एडवांस की परीक्षाएं भी दी हैं। JEE मेंस में किशोर को 96.8 परसेंटाइल मिला है।
किशोर ने बताया कि अगर मन लगाकर मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पढ़ाई में बाधा बन सकता है इसलिए इससे दूर रहना चाहिए। किशोर की सफलता से उनका परिवार और पूरा गांव खुश है। उनके पिता बताते हैं कि किशोर बचपन से ही बहुत मेहनती था और पढ़ाई के लिए दोस्तों से भी दूरी बना ली थी।
Also read: बंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाई 1.5 लाख की संपत्ति
Also read: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें Result