Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 12:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»तालाब में तैरता मिला मजदूर का श’व, परिवार में मचा कोहराम
    कोडरमा

    तालाब में तैरता मिला मजदूर का श’व, परिवार में मचा कोहराम

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तालाब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के पचगांवा गांव में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव तालाब में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 48 वर्षीय नरेश सिंह के रूप में हुई है, जो बुधवार शाम से लापता थे। गांव वालों के अनुसार, नरेश सिंह के परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए तालाब की ओर गए, तभी पानी में शव तैरता नजर आया। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

    परिजनों ने शव की पहचान की और बताया कि यह नरेश सिंह का ही शव है। उन्होंने इसकी सूचना डोमचांच पुलिस को दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे हादसा मान रहे हैं, तो कुछ इसे संदेहास्पद मानकर साजिश की आशंका जता रहे हैं। असली कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

    नरेश सिंह मजदूरी कर परिवार चलाते थे। उनकी पत्नी का निधन कुछ साल पहले हो चुका है। परिवार में पांच बेटियां हैं, जिनमें चार की शादी हो चुकी है और एक अभी अविवाहित है। इस हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए।

    आपदा मुआवजा कोडरमा कोडरमा क्राइम गांव की खबर ग्रामीण आक्रोश झारखंड क्राइम न्यूज झारखंड समाचार डोमचांच तालाब में शव नरेश सिंह पचगांवा पुलिस जांच मजदूर की मौत लेटेस्ट न्यूज शव बरामद शव मिला संदिग्ध मौत स्थानीय खबर हादसा या हत्या हिंदी समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में NDA की सीट शेयरिंग पर मंथन : नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात अहम
    Next Article नवजात शिशु का श’व नाले से मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    Related Posts

    गुमला

    भरनो में बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, छह घायल

    September 18, 2025
    कोडरमा

    नवजात शिशु का श’व नाले से मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    September 18, 2025
    झारखंड

    मेले में चाऊमीन खाने से 35 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती

    September 18, 2025
    Latest Posts

    आज धरती के पास से गुजरेगा विशाल एस्टरॉइड, लेकिन खतरे की कोई आशंका नहीं

    September 18, 2025

    भरनो में बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, छह घायल

    September 18, 2025

    राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप : “देशभर में अल्पसंख्यक, दलित और ओबीसी वोटर के वोट काटे जा रहे हैं”

    September 18, 2025

    नवजात शिशु का श’व नाले से मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    September 18, 2025

    तालाब में तैरता मिला मजदूर का श’व, परिवार में मचा कोहराम

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.