Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»इंडियन आइडल 12: शो के कंट्रोवर्सी पर बोले कुमार शानू- ‘जितनी गॉसिप उतनी TRP, समझा करो’
    मनोरंजन

    इंडियन आइडल 12: शो के कंट्रोवर्सी पर बोले कुमार शानू- ‘जितनी गॉसिप उतनी TRP, समझा करो’

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई. सिंगिग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12 पिछले कुछ दिनों से शो में चल रहे कंट्रोवर्सी के चलते सुर्खियों में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर यूजर्स कभी मेकर्स और जजों पर अपनी गुस्सा निकाल रहे हैं, तो कभी कंटेस्टेट्स को ट्रोल कर रहे हैं. अब इसपर 90 के दशक में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग पर राज करने वाले कुमार शानू ने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा है कि इंडियन आइडल जैसे सिंगिंग रियलिटी शो प्रतिभाओं को खोजने का एक मंच प्रदान करते हैं.


    कुमार शानू ने बताया कि कैसे म्यूजिक इंडस्ट्री पिछले कुछ वर्षों में बदल गया है. शानू से सवाल किया गया कि इंडियन आइडल जैसे सिंगिंग रियलिटी शो की काफी चर्चा है. क्या आपको लगता है कि वो टैलेंट को बढ़ावा देने में कोई भूमिका निभाते हैं? इसके जवाब में कुमार शानू ने कहा- जितना गॉसिप होगा, उतना टीआरपी बढ़ेगा, समझा करो.

    यह कोई बड़ी बात नहीं है. टैलेंट अपना रास्ता खोज लोती है और ये शो टैलेंट को सामने लाते हैं. इंडियन आइडल ही नहीं, हर शो ऐसी प्रतिभा को सार्वजनिक मंच पर लाते हैं. हो सकता है कि उन्हें इंडस्ट्री में मौका न मिले, उन्हें इस मंच पर कुछ काम और पैसा कमाने का मौका मिल सकता है.’

    बताते चलें कि, हाल ही के फादर्स डे स्पेशल एपिसोड के बाद एक बार फिर से ‘इंडियन आइडल के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग जमकर गुस्सा निकाला. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी तुलना डेली सोप से कर दी है. सोशल मीडिया पर मीम्स खूब वायरल हो रहे हैं.

    दरअसल, ‘इंडियन आइडल में शनिवार को फादर्स डे स्पेशल एपिसोड प्रसारित किया गया था. सभी कंटेस्टेंट्स ने पापा के लिए स्पेशल परफॉमेंस दी. कई यूजर्स का कहना है कि मेकर्स शो के ओरिजनल प्लॉट से भटक गए हैं और उन्होंने इसे डेली सोप बना दिया है. आपको बता दें कि इससे पहले भी ये शो दर्शकों के निशाने पर आ चुका है. सिंगर अमित कुमार तब सबको ये बोलकर चौंका दिया थी कि उन्हें कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा गया था.

    #Entertainment news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहार्ट को रखना है हेल्दी तो न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा
    Next Article आतंकियों को पेंशन देता है पाकिस्तान, भारत ने UNHRC में कही ये बड़ी बात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.