Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 3:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुड़मी समाज ने स्थगित किया रेल रोको आंदोलन, रेलवे को 1700 करोड़ का नुकसान
    जोहार ब्रेकिंग

    कुड़मी समाज ने स्थगित किया रेल रोको आंदोलन, रेलवे को 1700 करोड़ का नुकसान

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। बंगाल, झारखंड और उड़ीसा के कुड़मी समुदाय ने पांच दिनों से चला आ रहा रेल रोको आंदोलन रविवार देर शाम स्थगित कर दिया है। सोमवार से दक्षिण-पूर्व रेलवे में ट्रेन सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होने लगी हैं। पांच दिनों के आंदोलन के कारण फंसी सैकड़ों मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन सोमवार को क्रमवार शुरू किया जा रहा है।

    रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पांच दिनों तक चले इस आंदोलन की वजह से रेलवे को 1700 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। कुल 435 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और कम से कम सवा चार लाख यात्रियों को अपना सफर स्थगित करना पड़ा। रेलवे ट्रैक क्लीयर नहीं हो पाने की वजह से दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें सोमवार को भी रद्द की गयीं।

    बता दें कि कुड़मी जाति को आदिवासी (शेड्यूल्ड ट्राइब) का दर्जा देने की मांग को लेकर बीते 5 अप्रैल से रेल और हाइवे रोको आंदोलन चल रहा था। इस आंदोलन की वजह से पिछले पांच दिनों में छह रेल डिविजनों हावड़ा, आद्रा, खड़गपुर, धनबाद, रांची और चक्रधरपुर के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित हुईं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्टेशनों तक जानेवाली ट्रेनें या तो रोकी गईं या फिर उन्हें बदले रूट से भेजा गया।

    रविवार देर शाम आदिवासी कुड़मी समुदाय के प्रमुख नेता अजीत प्रसाद महतो ने घोषणा की कि बंगाल राज्य प्रशासन से कई दौर की बातचीत हुई है। मांगों पर गतिरोध दूर नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन के आश्वासन पर फिलहाल आंदोलन स्थगित किया जा रहा है। रांची-कोलकाता हाईवे पर लगा जाम भी खत्म हो गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : दनुआ घाटी में टकराए तीन ट्रक, दो लोगों की मौत
    Next Article राज्य सरकार ने तबरेज अंसारी मामले में हाई कोर्ट से मांगा दो सप्ताह का समय

    Related Posts

    जमशेदपुर

    MGM में बढ़ता लापरवाही का मंजर, नये भवन में बर्न वार्ड को मिले सिर्फ 5 बेड…

    June 16, 2025
    झारखंड

    डीसी की रिपोर्ट की जांच कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दे जवाब : HC

    June 16, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के सिदू तालाब में डूबने से अधेड़ की मौ’त, घंटों बाद मिला शव

    June 16, 2025
    Latest Posts

    MGM में बढ़ता लापरवाही का मंजर, नये भवन में बर्न वार्ड को मिले सिर्फ 5 बेड…

    June 16, 2025

    डीसी की रिपोर्ट की जांच कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दे जवाब : HC

    June 16, 2025

    जमशेदपुर के सिदू तालाब में डूबने से अधेड़ की मौ’त, घंटों बाद मिला शव

    June 16, 2025

    चांडिल डैम में डूबे पॉलिटेक्निक छात्र का मिला श’व

    June 16, 2025

    गंगा के किनारे बालू-गोबर खाकर और गंगाजल से प्रायश्चित करें : गिरिराज सिंह

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.