Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 3:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»झारखंड का अगवा युवक बंगाल में बरामद, पुलिस ने 3 किडनैपर्स भी दबोचे, 20 लाख मांगी थी फिरौती
    क्राइम

    झारखंड का अगवा युवक बंगाल में बरामद, पुलिस ने 3 किडनैपर्स भी दबोचे, 20 लाख मांगी थी फिरौती

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2023Updated:October 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज : 14 अक्टूबर को अगवा राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण प्यारपुर निवासी कमाल हुसैन उर्फ कमाल शेख उर्फ कामू शेख को साहिबगंज पुलिस ने पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं, पुलिस ने 3 अपहरणकर्ताओं को भी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है. इनमें राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी, सुरेन टोला निवासी विजय चौधरी (20), अजुल टोला निवासी इमरान शेख (30) व अमानत गोलामुद्दीन टोला निवासी रूहल शेख शामिल हैं. अपहरणकर्ताओं से पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त नाव व दो मोबाइल भी बरामद किया है. वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इसकी पुष्टि एसपी नौशाद आलम ने की है.

    क्या है मामला

    पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण प्यारपुर निवासी कमाल हुसैन उर्फ कमाल शेख उर्फ कामू शेख (30) का अपहरण 14 अक्टूबर को हो गया था. कमाल को उस समय अगवा किया गया था, जब वह बरहड़वा जा रहे थे. बदमाशों ने मदिया गांव के समीप से उनका अपहरण किया था. अपहरणकर्ताओं ने उसे छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. 17 अक्टूबर को मामले में अपहृत के पिता लतीफ शेख के आवेदन पर राधानगर थाना में कांड संख्या 150/23 दर्ज करते हुए बरहड़वा एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी ने पेशेवर तरीके व तकनीक के सहयोग से अपहृत युवक को पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िला के माणिकचक से सकुशल बरामद कर लिया है.

    छापेमारी टीम को पुरस्कृत करने की तैयारी

    छापामारी में राधानगर थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, पुअनि रविन्द्र कुमार, सअनि धर्मेंद्र नाथ साहा, आरक्षी विकास कुमार, मार्टिन तिग्गा, उमेश कुमार व अन्य थे. इधर डीआईजी सुदर्शन मंडल ने एसपी नौशाद आलम को फोन करके बधाई दी है. वहीं, छापेमारी दल में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कार देने की तैयारी है.

    Jharkhand crime update jharkhand latest update news Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live kidnapped youth recovered from Bengal Sahibganj Police अगवा युवक बंगाल से बरामद जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड क्राइम अपडेट झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट अपडेट न्यूज साहिबगंज पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, तीसरी आंख से हो रही निगरानी
    Next Article CWC2023 : किंग कोहली ने आईसीसी टूर्नामेंट में रचा इतिहास, क्रिकेट के भगवान का भी तोड़ दिया रिकॉर्ड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026
    खूंटी

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026
    Latest Posts

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.