Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 10:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»घरों में मरीजों को ऑक्सीजन पल्स मीटर देगी सरकार: केजरीवाल
    देश

    घरों में मरीजों को ऑक्सीजन पल्स मीटर देगी सरकार: केजरीवाल

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    नयी दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस से जंग लड़ने में केंद्र से मिल रहे सहयोग का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि अब घर पर संक्रमण का उपचार करवा रहे मरीजों को सरकार ऑक्सीजन पल्स मीटर देगी।

    श्री केजरीवाल ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राजधानी में कोरोना मरीजों की रोजाना बढ़ रही संख्या के बीच कहा कि दिल्ली में अब गंभीर कोरोना मरीज काफी कम हैं। उन्होंने कहा कि बिना लक्षण वाले मरीज ज्यादा है जो घर पर रहकर ही ठीक हो रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब हर मरीज़ को पल्स मीटर देने जा रही है। इससे मरीज खुद अपना ऑक्सीजन स्तर घर पर जाँच सकेंगे। अगर उन्हें लगता है कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है तो वो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है, उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

    उन्होंने कहा , “ हमने युद्धस्तर पर कोरोना बेड का इंतज़ाम किया है। दिल्ली में इस समय लगभग 7000 बेड खाली है। लोगों को चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। सरकार बेड की कमी बिल्कुल नहीं होने देंगी।”

    केंद्र सरकार से मदद का जिक्र करते हुए श्री केजरीवाल ने कहा आज दिल्ली में कोरोना के लगभग 25,000 सक्रिय मामले हैं। इसमें से अस्पतालों में 6,000 और होम आइसोलेशन में 12,000 लोग हैं। अच्छी खबर ये है कि एक हफ़्ते में केवल 1,000 सक्रिय मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में हर रोज 5000 टेस्ट हुआ करते थे और अब 18000 टेस्ट किये जा रहे है।

    देश में दिल्ली कोरोना मामल़ों में दूसरे स्थान पर है। यह कुल मामले 59747 हैं जबकि 2176 की मौत हो चुकी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा पिछले दस दिन में कोरोना के 23 हजार मामले आए हैं। दिल्ली में कोरोना की रैपिड जांच शुरु हो गई है और रोजाना 18 हजार टेस्ट किये जा रहे हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 143, कुल पॉजिटिव 7808
    Next Article हजारीबाग में 3, रांची व चतरा से मिले 2-2 कोरोना पॉजिटिव मरीज, कुल संख्या 2110

    Related Posts

    कारोबार

    RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, 5.5% पर बरकरार

    August 6, 2025
    देश

    Tesla ने भारत में बढ़ाया कदम, दिल्ली में खोलेगा दूसरा शोरूम

    August 5, 2025
    टेक्नोलॉजी

    Spotify ने बढ़ाए प्रीमियम प्लान्स के दाम, भारत समेत कई देशों में लागू होगी नई कीमतें

    August 5, 2025
    Latest Posts

    चक्रधरपुर रेल मंडल में अक्टूबर से दिसंबर तक मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

    August 6, 2025

    RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, 5.5% पर बरकरार

    August 6, 2025

    झारखंड हाइकोर्ट का सख्त आदेश- राज्य में 6 सितंबर तक लागू करें पेसा नियमावली

    August 6, 2025

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही : सात BLO निलंबित

    August 6, 2025

    चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, MP-MLA कोर्ट में पेशी

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.