Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Oct, 2025 ♦ 10:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»दिल्ली की खबरें»कठुआ आपदा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और CM से की बात, राहत कार्य जारी
    दिल्ली की खबरें

    कठुआ आपदा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और CM से की बात, राहत कार्य जारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कठुआ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार-रविवार की रात बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और CM उमर अब्दुल्ला से बात कर राहत और बचाव कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है और एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं।”

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। छह घायलों को पठानकोट के मामून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक शिव कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर और मदद दी जाएगी।

    अधिकारियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में चार दिनों में यह दूसरी बादल फटने की घटना है। इससे पहले 14 अगस्त को किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। वहां अब तक 65 शव बरामद किए गए हैं, 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है, और 75 लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ में सैकड़ों लोग बह गए होंगे और मलबे में दब गए होंगे। किश्तवाड़ की आपदा में 16 घर, तीन मंदिर, चार पनचक्कियां, एक 30 मीटर लंबा पुल और कई वाहन नष्ट हो गए। यह घटना मचैल माता मंदिर जाने वाले रास्ते पर चशोती गांव में हुई, जहां एक अस्थायी बाजार, सामुदायिक रसोईघर और सुरक्षा चौकी भी तबाह हो गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।

    Also Read : शरीर का दर्द हो सकता है गंभीर बीमारियों का संकेत… जानें

    Kathua disaster: Union Home Minister Amit Shah spoke to the Lieutenant Governor and CM of Jammu and Kashmir relief work continues कठुआ आपदा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और CM से बात की राहत कार्य जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशरीर का दर्द हो सकता है गंभीर बीमारियों का संकेत… जानें
    Next Article प्रेमिका से मिलने गया था अमरेंद्र, लड़की के परिजनों ने मा’रकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, चार अरेस्ट

    Related Posts

    देश

    RSS : जानिए संघ का 100 वर्षों का सफर

    October 2, 2025
    देश

    RSS का विजयादशमी उत्सव, संघ ने शुरू किया शताब्दी समारोह

    October 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    PM मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

    October 2, 2025
    Latest Posts

    RSS : जानिए संघ का 100 वर्षों का सफर

    October 2, 2025

    एलन मस्क बने दुनिया के पहले 500 अरब डॉलर के मालिक, टेस्ला शेयरों की तेजी बनी वजह

    October 2, 2025

    खड़गपुर रेल मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित, हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस रद्द

    October 2, 2025

    RSS का विजयादशमी उत्सव, संघ ने शुरू किया शताब्दी समारोह

    October 2, 2025

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 2 से 4 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

    October 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.