Johar Live Desk : हिंदू धर्म में कार्तिक का महिना को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। इस साल यह मास 8 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक रहेगा। यह चातुर्मास का आखिरी महीना है। इस दौरान तुलसी पूजन, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना, स्नान-दान और दीपदान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस महीने में दीपदान करने से अक्षय पुण्य मिलता है। तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। आइए जानते हैं, कार्तिक माह में तुलसी से जुड़े कौन से उपाय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं।
तुलसी पूजन क्यों खास?
पुराणों के अनुसार, तुलसी को भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप की पत्नी माना जाता है। कथा है कि भगवान विष्णु ने छल से देवी वृंदा से विवाह किया, जो बाद में तुलसी कहलाईं। इसीलिए कार्तिक माह में तुलसी विवाह कराया जाता है। इस महीने में तुलसी लगाना और उसकी पूजा करना बहुत शुभ होता है।
तुलसी से जुड़े खास उपाय :
- जल अर्पण और मंत्र जाप : सूर्योदय से पहले स्नान कर तुलसी को जल चढ़ाएं और उनकी परिक्रमा करें। इस दौरान ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का जाप करें। इससे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा से सुख-समृद्धि मिलती है।
- दीपक जलाएं : सुबह-शाम तुलसी के सामने घी या तेल का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी घर में स्थाई रूप से वास करती हैं।
- तुलसी की माला : तुलसी की माला धारण करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन को शांति मिलती है।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी की पूर्ण सत्यता का दावा नहीं किया जाता। इन उपायों को करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Also Read : Aaj Ka Rashifal, 08 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल