Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Nov, 2025 ♦ 3:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»भाई – बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है करम
    धर्म/ज्योतिष

    भाई – बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है करम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ओम प्रकाश महतो

    करम पर्व झारखण्ङ के संस्कृति से जुङा हुआ पर्व है, जिसे आदिवासी मूलवासी समाज के लोग काफी धूमधाम से मनाते है,करम पर्व प्रकृति व पेङ पौधे की रक्षा के साथ साथ भाई बहनो के अटूट प्रेम का प्रतीक भी है,
    करम पर्व भादो माह के एकादशी शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है, किन्तु इसके विधि-विधान सात दिन पहले से ही शुरू हो जाते हैं, कुंवारी लड़कियां अपने साथ बांस की टोकरी (डाला) और अनाज (कुर्थी, गेहूं, चना और धान आदि) के बीज लेकर गांव की नदी, पोखर या तालाब के घाट पर जाती हैं. स्नान के बाद टोकरी में बालू डालती हैं. यहीं से बीज के अंकुरित होने की प्रक्रिया शुरु हो जाती है एवं प्रति संध्या गांव की सखी-सहेलियां एक साथ घर के आंगन में टोकरी (डाला) को रखकर एक-दूसरे का कमर पकड़े नाचती, झूमती, गाती हुई चारों ओर परिक्रमा करती हैं. कुंवारियों के नियमित स्नेह दुलार और नृत्य गीतों के बीच बीज अंकुरित होकर पौधे बढ़ते जाते हैं जो एकादशी के दिन करम पूजा के रूप में शामिल होते हैं. ये अंकुरित पौधे जावा कहलाते हैं,करम के पेड़ से दो टहनियां लाकर गाड़ा जाता है. इसी करम टहनी के पास करम देवता की पूजा की जाती है, बहने अपने भाईयो की सुख समृध्दि व दीर्घ आयु उम्र की कामना के लिए निर्जला उपवास कर पूजा करती है ,पूजा के उपरान्त बहनो के नृत्य- संगीत मे भाई ढोल नगाङा बजाकर आनन्द को चार गुणा कर देता है,झारखण्ङ के आदिवासी मूलवासियो का धार्मिक आस्था प्रकृति पूजक है और प्रकृति पूजक लोगो के संस्कार ही पर्यावरण संरक्षण के है , करम मे पूजे जाने वाले करम वृक्ष, सरहुल में पूजे जाने वाले शालवृक्ष और शादी-ब्याह में पूजे जाने वाले आम-महुआ के पेड़ साधारणत: आदिवासी मूलवासियो के द्वारा काटे नहीं जाते, इसके अलावे जिस व्यक्ति का टोटेम (गुस्टि) पेङ पौधो से मिलते-जुलते होते है उसे भी वह नहीं काटते है इसलिए करम पर्व वास्तव मे प्रकृति वंदना का पर्व है,लेखक कुरमी/कुङमी विकास मोर्चा के केन्द्रीय मीङिया प्रभारी है !

    Dharm Latest news करम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 08 सितंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कहा, संकट में होती हूं तो सलमान को पता चल जाता है

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    छठ के बाद छह मासिक सूर्योपासना व्रत की शुरुआत, आज पहला रविवार

    November 23, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 23 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 23, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 22 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 22, 2025
    Latest Posts

    पारदर्शी, दूरदर्शी, कल्याणकारी, संवेदनशील हेमंत सरकार के आगे भाजपा पस्त : विनोद पांडेय

    November 23, 2025

    गोड्डा से बाइक चोरी कर खपा देता था दियारा में, पुलिस ने गिरोह के सरगना को दबोचा

    November 23, 2025

    जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही मेरा लक्ष्य है : सुदीप गुड़िया

    November 23, 2025

    विधायक कल्पना सोरेन ने “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में बांटी परिसंपत्तियां

    November 23, 2025

    जनसुविधाओं के लिए अधिकारियों पर बनाएंगे कड़ा दबाव: सरयू

    November 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.