Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राज्य के माननीयों की सुरक्षा पांच कैटेगरी में, सुरक्षा घेरे में कल्पना सोरेन
    झारखंड

    राज्य के माननीयों की सुरक्षा पांच कैटेगरी में, सुरक्षा घेरे में कल्पना सोरेन

    Team JoharBy Team JoharMarch 9, 2024Updated:March 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोकसभा चुनाव से पूर्व झारखंड में राज्य सुरक्षा वर्गीकरण समिति की बैठक संपन्न हुई है. इसमें झारखंड के माननीयों पर किस तरह की थ्रेट है, उसको लेकर सुरक्षा की समीक्षा की गई. कुल पांच कैटेगरी में झारखंड के माननीयों की सुरक्षा का मानक तय हुआ है. जिसमें जेड प्लस, जेड, वाई प्लस, वाई और एक्स कैटेगरी की सुरक्षा में सभी को रखा गया है. इधर, राजनीति में कदम रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाई कैटेगरी में रखा गया है. राज्य पुलिस ने कुल 119 लोगों की सुरक्षा की समीक्षा कर सुरक्षा के मापदंड को तय किया है.

    हेमंत सोरेन को जेड प्लस व बाबूलाल को जेड कैटेगरी की सुरक्षा

     झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन, केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री सह बरहेट विधायक हेमंत सोरेन, ओडिशा के राज्यपाल सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जेड प्लस की सुरक्षा मिलेगी. वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा भी वाई एस्कोर्ट को बढ़ाकर जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव, डीजीपी को भी जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. गृह सचिव को वाई कैटेगरी की सुरक्षा तय की गई है. इसके अलावा झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष रबिंद्रनाथ महतो और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा को भी वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली है. जबकि, झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे को वाई प्लस की सुरक्षा मिली है.

    वाई श्रेणी में शामिल

    भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, दशरथ गगराई, विकास कुमार मुंडा, सुखराम उरांव, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी, कल्पना सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, मिथलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी, दीपक बिरूआ, बसंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, दीपक प्रकाश, महुआ माजी, आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री व सांसद अन्नपूर्णा देवी, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, सुदर्शन भगत, बीडी राम, सुनील सिंह, जयंत सिन्हा, संजय सेठ, गीता कोड़ा, विधायक सुदेश महतो.

    एक्स सुरक्षा श्रेणी में शामिल

    अमित यादव, उमाशंकर अकेला, कमलेश कुमार सिंह, अंबा प्रसाद, किशुन कुमार दास, सुदीव्य कुमार, लंबोदर महतो, इंद्रजीत महतो, पूर्णिमा नीरज सिंह, रामदास सोरेन, संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, सबिता महतो, सोनाराम सिंकू, कोचे मुंडा, राजेश कच्छप, समरी लाल, जिग्गा सोसारन होरो, भूषण तिर्की, भूषण बाडा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, रामचंद्र सिंह, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, पुष्पा देवी, समीर मोहांती, जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, जीजे गॉलस्टेन, शिल्पी नेहा तिर्की, सुनीता चौधरी, सांसद विद्युत वरण महतो, पशुपति नाथ सिंह, विजय कुमार हांसदा, सुनील सोरेन,विधायक जोबा मांझी, रंधीर सिंह, सरयू रायय, अनंत कुमार ओझा, डॉ नीरा यादव, रामचंद्र चंद्रवंशी, चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, प्रदीप यादव, चमरा लिंडा, नवीन जायसवाल, स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, इरफान अंसारी, नारायण दास, मनीष जायसवाल, केदार हाजरा, बिरंची नारायण, राज सिन्हा, ढुलू महतो, निरल पूर्ती, आलोक चौरसिया, भानु प्रताप शाही, सीता सोरेन, जयप्रकाश भाई पटेल, विनोद कुमार सिंह, बैद्यनाथ राम, मथुरा प्रसाद महतो, अपर्णा सेन गुप्ता, अमित मंडल, लोबिन हेंब्रम, दिनेश विलिम्यस मरांडी, दीपिका पांडेय सिंह ,महाधिवक्ता, अपर महाधिवक्ता, मुख्य सूचना आयुक्त, डीके पांडेय, आरआर प्रसाद, रेजी डुंगडुंग, सुबोधकांत सहाय.

    Dhoni jharkhand johar live news Kalpana Soren Marandi ranchi Security Security Circle Z Plus कल्पना सोरेन जेड प्लस जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड धोनी मरांडी रांची सुरक्षा सुरक्षा घेरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में अवैध रूप से चल रहे पानी के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, निगम ने बनाया एक्शन प्लान
    Next Article अरुणाचल के बीजेपी विधायक फोसुम खिमहून का हार्ट अटैक से निधन

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.