Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 1:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»के. राजू ने “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” अभियान का किया ऐलान
    झारखंड

    के. राजू ने “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” अभियान का किया ऐलान

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariFebruary 25, 2025Updated:February 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उन्होंने
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश आज मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बापू को नमन करते हुए उनके विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

    मीडिया से बात करते हुए के. राजू ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” अभियान शुरू करेगी, जिसके तहत संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी सदैव भारतीय संविधान के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करेगी और इसके मूल्यों को पूर्ण निष्ठा से स्वीकारेगी।”

    उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश की आत्मा है, जिसे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से आकार मिला। कांग्रेस पार्टी इस संविधान की रक्षक रही है और इसके सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने

    गांधी जी के आदर्शों और संविधान की रक्षा पर दिया जोर

    के. राजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर कदम पर गांधी जी के आदर्शों और बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि हम संविधान की रक्षा करेंगे, उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और एक समानतापूर्ण, न्यायसंगत समाज की स्थापना में अपना योगदान देंगे।” कांग्रेस द्वारा शुरू किया जा रहा यह अभियान राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों और जनसभाओं के माध्यम से चलाया जाएगा, ताकि संविधान के मूल्यों और गांधीवादी सिद्धांतों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा सके।

    इस मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, अभिलाष साहू, केदार पासवान, सतीश पॉल मुंजिनी,लाल किशोर नाथ शाहदेव, आलोक कुमार दूबे,राजीव रंजन प्रसाद,डॉ राकेश किरण महतो, डॉ कुमार राजा, सुल्तान अहमद,अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव नरेश वर्मा, अमूल नीरज खालखो, शाहबाज अहमद, रश्मि पिंगुवा, राजन वर्मा ,रशीद राजा अंसारी,राजू राम, बबलू दास, अमित कुमार चौरसिया समेत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं ने भी के. राजू के साथ बापू वाटिका पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सभी नेता लापुंग के लिए रवाना हो गए।

    Also Read : राजधानी में डोली धरती, सुबह- सवेरे महसूस किये गये भूकंप के झटके

    Bapu Vatika campaign Congress party floral tribute Homage Indian Constitution integrity Jai Bapu Jai Bhim Jai Constitution jharkhand K. Raju Keshav Mahato Kamlesh Mahatma Gandhi Morhabadi Pradesh Congress Incharge Pradesh Congress President Principles resolution Salute statue thoughts values of the Constitution अभियान कांग्रेस पार्टी के राजू केशव महतो कमलेश जय बापू जय भीम जय संविधान झारखंड नमन निष्ठा प्रतिमा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बापू वाटिका भारतीय संविधान महात्मा गांधी माल्यार्पण मोरहाबादी विचार श्रद्धांजलि संकल्प संविधान के मूल्य सिद्धांत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मूसलाधार बारिश के आसार
    Next Article Jharkhand बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में उठे ये मुद्दे…

    Related Posts

    खेल

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान… जानें

    July 31, 2025
    झारखंड

    देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

    July 31, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना में कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र घोटाला : कर्मचारी गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे

    July 31, 2025
    Latest Posts

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान… जानें

    July 31, 2025

    देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

    July 31, 2025

    पटना में कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र घोटाला : कर्मचारी गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे

    July 31, 2025

    मुजफ्फरपुर में 570 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, CM नीतीश ने दी सौगात

    July 31, 2025

    भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट : द ओवल में होगी कांटे की टक्कर, जानें भारत की संभावित प्लेइंग-11

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.