Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 2:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»MMCH के प्राचार्य के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, हटाने की मांग
    झारखंड

    MMCH के प्राचार्य के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, हटाने की मांग

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डॉक्टरों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एमएमसीएच) में प्राचार्य के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा है। दो छात्रों के निलंबन के विरोध में आज यानी बुधवार को जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए और सड़कों पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया। सदर हॉस्पिटल के पास गोलघर क्षेत्र में डॉक्टरों ने प्राचार्य डॉ. पीएन महतो के खिलाफ नारेबाजी की और उनके हटाने की मांग को लेकर अस्पताल अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया।

    डॉक्टरों ने यह आरोप लगाया कि…

    जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं की जातीं। मांग उठाने पर प्राचार्य द्वारा छात्रों को निलंबन की धमकी दी जाती है। हाल ही में दो छात्रों को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि प्राचार्य बार-बार उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी देते हैं और कहते हैं कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में कोई सुविधा नहीं मिलेगी, उन्हें जैसे-तैसे पढ़ाई करनी होगी।

    वार्ता तक नहीं थमेगा आंदोलन

    प्रदर्शन के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने “प्राचार्य को हटाओ, कॉलेज को बचाओ” और “प्राचार्य को हटाना है, करियर बचाना है” जैसे नारे लगाए। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस धरने में बड़ी संख्या में डॉक्टर शामिल हुए। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय कुमार और जिला प्रशासन के अधिकारी डॉक्टरों को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन जूनियर डॉक्टर अपनी मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने प्राचार्य और DC को वार्ता के लिए मौके पर बुलाने की मांग की। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और जूनियर डॉक्टर तब तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं।

    Also Read : पांच लेयर में रांची में हो रही ड्रग्स तस्करी, तीसरे लेयर के दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

    doctor agitation doctors protest Dr. P.N. Mahato Golghar area Health department hospital superintendent office Jharkhand news junior doctors strike medical college dispute Medini Rai Medical College MMCH palamu principal controversy Sadar Hospital student suspension अस्पताल अधीक्षक कार्यालय एमएमसीएच गोलघर क्षेत्र छात्र निलंबन जूनियर डॉक्टर हड़ताल झारखंड न्यूज डॉ. पीएन महतो डॉक्टर आंदोलन डॉक्टर प्रदर्शन पलामू प्राचार्य विरोध मेडिकल कॉलेज विवाद मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज सदर अस्पताल स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुल्लू की सैंज घाटी में बादल फटने से आई बाढ़
    Next Article मौ’त से पहले ही बना दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मचा हड़कंप

    Related Posts

    चतरा

    अंधविश्वास के चक्कर में रे’त डाला वृद्ध का गला, दो संदिग्ध गिरफ्तार

    August 10, 2025
    झारखंड

    JSCA ने कड़ा कदम उठाया, रणजीत और संतोष सिंह की सदस्यता समाप्त

    August 10, 2025
    झारखंड

    मुरुमडीह पुलिया के पास हाइवा से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौ’त

    August 10, 2025
    Latest Posts

    अंधविश्वास के चक्कर में रे’त डाला वृद्ध का गला, दो संदिग्ध गिरफ्तार

    August 10, 2025

    JSCA ने कड़ा कदम उठाया, रणजीत और संतोष सिंह की सदस्यता समाप्त

    August 10, 2025

    मुरुमडीह पुलिया के पास हाइवा से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौ’त

    August 10, 2025

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन अगस्त में

    August 10, 2025

    कुलगाम और किश्तवाड़ में मुठभेड़ 10वें दिन भी जारी, सुरक्षा बल सतर्क

    August 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.