Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यह परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को राज्य के 8 जिलों—रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर और दुमका में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रश्न पत्रों के अनुसार आंसर-की देख सकते हैं।
तीनों पेपर की प्रोविजनल आंसर-की जारी
आयोग ने प्रश्न पत्र-01, प्रश्न पत्र-02 और प्रश्न पत्र-03 की अलग-अलग औपबंधिक (प्रोविजनल) आंसर-की जारी की है। अभ्यर्थी इन उत्तर कुंजियों के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। आयोग ने यह भी बताया कि आंसर-की में यदि किसी प्रकार की त्रुटि लगती है, तो उम्मीदवारों को उस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा।
ऑनलाइन दर्ज होगी आपत्ति, मिलेगा एक ही मौका
अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इस लिंक के जरिए उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। इसके साथ उन्हें अपने दावे के समर्थन में प्रमाण (साक्ष्य) भी देना होगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रश्न पत्रों के लिए आपत्ति दर्ज करने का केवल एक ही अवसर मिलेगा। तय समय के बाद या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते उत्तर कुंजी जांच कर अपनी आपत्तियां दर्ज करें।
Also Read : रांची DC को अवमानना नोटिस जारी, अनुकंपा नियुक्ति टालने पर कोर्ट नाराज़


