Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को आज नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। अध्यक्ष सहित 15 पदों के लिए आज वोटों की गिनती दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। चुनाव में कुल 718 मतदाता हिस्सा ले रहे हैं, जिनके लिए 7 बूथ बनाए गए हैं। 15 पदों के लिए कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं।
अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार एसके बेहरा और अजय नाथ शहदेव हैं। एसके बेहरा ने मतदान से पहले अपनी टीम के साथ स्टेडियम पहुंचकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने अपनी जीत को लेकर पूरा विश्वास जताया और कहा कि JSCA के मतदाता समझदार हैं और सही निर्णय लेंगे। साथ ही उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि बिना प्रमाण के कोई भी किसी पर आरोप लगा सकता है।
दूसरी ओर, अजय नाथ शहदेव ने कहा कि उनका उद्देश्य स्व. अमिताभ चौधरी की विचारधारा को आगे बढ़ाना है और वे क्रिकेट में पारदर्शिता लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने किसी भी विवाद से खुद को अलग बताया और सिर्फ क्रिकेट के विकास की बात कही।
Also Read : IPL 2025 : आज GT और DC की टक्कर, पिच की भूमिका होगी अहम
Also Read : अरुणाचल प्रदेश और इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके