जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

रांचीः झारखंड में कोरोना का कहर टूट पड़ा है। कोरोना संक्रमण का आंकड़ा नित नए रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्होंने खुद को आइसोलेशन में कर लिया है। राज्य भर के समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ कर रहे हैं। इधर मुख्यमंत्री आवास में कोरोना बम फूट गया है.15 जनवरी को लिए गए 61 सैंपल में से 28 पॉजिटिव आए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

बता दें कि तबीयत बिगड़ने पर 14 जनवरी को राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का मुख्यमंत्री आवास पर सैंपल लिया गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।शनिवार को चिकित्सकों की देखरेख में वे अपने आवास में ही थे। इसके अलावा शिबू सोरेन के साथ, छह अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। सबको आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

Exit mobile version